Steve Smith ने PSL में मचाया कोहराम, बैट पटककर चिल्लाते दिखे असट्रेलियाई कप्तान- जानें क्या है पूरा मामला

By rishabhpandey

Published on:

Steve Smith Angry In PSL

Steve Smith Angry In PSL: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्टीव स्मिथ PSL मैच के दौरान अपनी खराब बल्लेबाजी की वजह से आउट होने पर गुस्से में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में स्मिथ का गुस्सा इतना ज़्यादा था कि उन्होंने अपने बल्ले को जोर से ज़मीन पर पटक दिया। ऐसे में अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है और लोग इसे तेजी से शेयर कर रहे हैं।

Steve Smith Performance In PSL: स्टीव स्मिथ का कैसा रहा प्रदर्शन? 

गौरतलब है कि सिर्फ सात दिन पहले स्टीव स्मिथ ने हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ 106 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिससे वो चर्चा का विषय बन गए थे। लेकिन अब उसी टीम के खिलाफ खेलते हुए वो 7 रन पर आउट हो गए और उनका गुस्सा बर्दाश्त से बाहर हो गया। इसके बाद जैसे ही स्मिथ आउट होकर पवेलियन लौटे, उनका चेहरा गुस्से और निराशा से भरा हुआ था और ड्रेसिंग रूम में जाकर उन्होंने अपना बल्ला जोर से ज़मीन पर पटक दिया। इस सीन को ब्रॉडकास्ट कैमरों ने रिकॉर्ड भी किया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता जा रहा है।

Steve Smith:  मुल्तान सुल्तांस के लिए स्टीव ने कैसा किया परफॉर्म?

Steve Smith Angry In PSL (Source: Social Media)

मुल्तान सुल्तांस PSL की सबसे पॉपुलर टीमों में से एक है और उन्होंने इस लीग को एक बार जीता भी है। वहीं, हैदराबाद की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है। 29 अप्रैल को खेले गए मैच में मुल्तान सुल्तांस ने पहले बल्लेबाजी का मौका लिया था। फिर पारी के तीसरे ओवर में स्टीव स्मिथ का आसान कैच माज सदाकत से छूट गया था, जो कि उनको आउट करने का एक अच्छा मौका था।

लेकिन स्मिथ उस मौके का फायदा नहीं उठा पाए और उसी ओवर की अंतिम गेंद पर मोहम्मद अली की हार्ड लेंथ गेंद को फ्लिक करते हुए आउट हो गए। उनको आउट करने के लिए सदाकत ने दौड़कर एक शानदार कैच लिया और स्मिथ पवेलियन लौट गए। इसके बाद मुल्तान सुल्तांस की टीम 47/3 के स्कोर पर पावरप्ले खत्म होने तक पहुंची।

Steve Smith Realisation: स्टीव को हुआ पछतावा

Steve Smith Angry In PSL (Source: Social Media)

मैदान से बाहर जाते वक्त स्मिथ के चेहरे पर अपनी गलती का पछतावा साफ दिख रहा था। उनकी बल्लेबाजी को लेकर हमेशा गंभीर रहने वाले स्मिथ ने अपनी गलती पर गुस्से में आकर बल्ला जोर से ज़मीन पर पटका। उनका यही रिएक्शन ब्रॉडकास्टर के कैमरे में कैद कर लिया और अब सोशल मीडिया पर इसे जमकर शेयर किया जा रहा है। स्मिथ का यह गुस्सा दिखाता है कि वो खुद को लेकर कितने अवेयर हैं और किसी भी तरह की असफलता को वो आसानी से नहीं स्वीकार करते।

Steve Smith Angry In PSL: मुल्तान सुल्तांस हुई PSL से बाहर

Steve Smith Angry In PSL (Source: Social Media)

मुल्तान सुल्तांस के लिए यह हार किसी बुरे सपने से कम नहीं रही। क्योंकि टूर्नामेंट के पहले हाफ में उन्होंने 5 में से 4 मैच जीतकर अपना दबदबा बनाए रखा था। लेकिन लीग के दूसरे हाफ में उनकी लय बिगड़ गई और वह तीसरे नंबर पर पहुंच गए। इस हार के बाद मुल्तान सुल्तांस टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। हालांकि, इस मैच में स्मिथ नाकाम रहे, लेकिन उनका ओवरऑल सीजन शानदार रहा। उन्होंने 11 पारियों में 380 रन बनाए और 161.70 की स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अपनी काबिलियत साबित भी की।

Read More: Gujarat Titans या Royal Challengers Bengaluru कौन मारेगा नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बाज़ी?, जीनें पिच रिपोर्ट से लेकर सबकुछ

Exit mobile version