Lungi Ngidi को क्यों ले जाया गया था हॉस्पिटल?, क्रिकेटर की हेल्थ पर आया अपडेटने

By rishabhpandey

Published on:

Lungi Ngidi Health Update

Lungi Ngidi Health Update: IPL 2026 के 35वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को चोट लगी थी, लेकिन अब उनको लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान कैच लेने की कोशिश में उनका सिर जोर से जमीन से टकरा गया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। अब जानकारी मिली है कि उनकी हालत स्थिर है और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल सकती है।

Lungi Ngidi Head Injury: कैसे लगी थी एनगिडी को चोट? 

Lungi Ngidi Health Update
Lungi Ngidi Health Update (Source: Social Media)

यह घटना तब हुई जब पंजाब के बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने एक ऊंचा शॉट खेला। ऐसे में गेंद को पकड़ने की कोशिश में एनगिडी का बैलेंस बिगड़ गया और वो पीछे की ओर गिर पड़े। गिरते समय उनका सिर जमीन पर जोर से टकरा गया, जिससे वे कुछ देर तक मैदान पर ही लेटे रहे। इसके बाद मेडिकल टीम और फिजियो तुरंत उनकी मदद के लिए पहुंचे।

Lungi Ngidi In Ambulane: लुंगी एनगिडी को एम्बुलेंस में ले जाया गया हॉस्पिटल

Lungi Ngidi Health Update
Lungi Ngidi Health Update (Source: Social Media)

इस हादसे के चलते खेल करीब 15 मिनट तक रुका रहा। बाद में एनगिडी को स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया और एम्बुलेंस के जरिए BLK-Max अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी हालत को देखते हुए मैदान में मौजूद दर्शक भी काफी चिंता में नजर आए और कुछ समय के लिए पूरा माहौल शांत हो गया। बताया गया था कि एनगिडी के सिर पर जो चोट लगी थी, उससे उनको इनटर्नल स्वेलिंग हो गई थी।

ऐसे में एम्बुलेंस को अस्पताल तक जल्दी पहुंचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी अहम भूमिका निभाई। एसीपी ट्रैफिक (सेंट्रल) संजय सिंह के निर्देश पर ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जिससे एम्बुलेंस महज 11 मिनट में अस्पताल पहुंच गई।

Lungi Ngidi Health Update: कैसी है एनगिडी की हालत?

Lungi Ngidi Health Update
Lungi Ngidi Health Update (Source: Social Media)

वहीं मिल रही ताजा अपडेट के अनुसार लुंगी एनगिडी अब ठीक हैं, लेकिन अगले मैच में वो खेलेंगे या नहीं इस बात को लेकर अब तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिल पाई है। दिल्ली कैपिटल्स को अपना अगला मुकाबला 27 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेलना है। इस दौरान उनकी जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर हो सकता है कि विप्रज निगम मैदान में उतरे।

Lungi Ngidi Health Update
Lungi Ngidi Health Update (Source: Social Media)

अगर मैच की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 264 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब किंग्स ने 265 रन का टारगेट हासिल कर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज दर्ज किया।

Read More: Vaibhav Sooryavasnhi ने रचा इतिहास, IPL History में अब तक कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा