शिखर धवन पहुंचे अपनी करियर की सबसे सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग पर

By Team Desk

Published on:

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 10 पायदान की छलांग लगाकर आइसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में 24वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि मुरली विजय और रवींद्र जडेजा भी आगे बढऩे में सफल रहे।

धवन ने अफगानिस्तान के खिलाफ बेंगलुरू में खेले गये एकमात्र टेस्ट मैच में 107 रन बनाये थे। वह टेस्ट मैच के पहले दिन लंच से पहले शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने थे।

उन्होंने बेंगलुरू टेस्ट में छह विकेट लिये थे। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (दो पायदान ऊपर 25वें) और उमेश यादव (दो पायदान ऊपर 26वें) की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।

अफगानिस्तान के बल्लेबाज हशमुतुल्लाह शाहिदी (111वें) तथा स्पिनर मुजीब उर रहमान (114वें) और राशिद खान (119वें) ने भी रैकिंग में जगह बनायी है।

राशिद अभी टी20 अंतरराष्ट्रीय में शीर्ष रैंकिंग और वनडे में दूसरी रैंकिंग के गेंदबाज हैं।

भारत ने इस बीच टीम रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।