On This Day : रोहित शर्मा ने श्रीलंका के सामने जड़ा था तीसरा दोहरा शतक, धोनी ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

By Ravi Mishra

Published on:

रोहित शर्मा दुनिया के पहले बल्लेबाज है जिन्होंने ODI में 3 दोहरा शतक लगाया है। आज के दिन ही रोहित शर्मा ने अपने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाया था। भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का चौथा मैच ईडन गार्डन में खेला गया। भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारत की शुरुआत सधी हुई रही। 2 विकेट गिरे लेकिन रोहित शर्मा एक छोर संभाले रखे थे। 4 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली। विराट और रोहित के बीच साझेदारी बनी। रोहित ने अपने पहले 50 रन 62 गेंदों में पूरे किए। विराट ने भी 56 गेंदों में 50 रन पूरे किए। रोहित ने 99 गेंदों में शतक पूरा किया। विराट-रोहित के बीच दोहरा शतकीय साझेदारी एक रन आउट के साथ खत्म हुई।

इसके बाद तो रोहित ने रौद्र रुप अपना लिया। रोहित की बल्लेबाजी देख उस समय टीम के फुल टाइम कैप्टन एम एस धोनी ने ट्वीट कर रोहित की तारीफ की। रोहित श्रीलंका के सभी गेंदबाजों की क्लास ले रहे थे। विराट के जाने के बाद क्रीज पर आए रैना और उथप्पा ने बस रोहित को स्ट्राइक देने का काम किया। रोहित पूरे ग्राउंड में गेंद को टहला रहे थे। जल्दी ही रोहित ने 150 रनों का आंकड़ा पूरा किया। जैसे ही रोहित ने 150 रन पूरे किए धोनी ने एक और भविष्यवाणी कर दी। धोनी ने ट्वीट कर लिखा की अगर रोहित आज आउट नहीं हुए तो पक्का 250 मारेंगे।

हुआ भी कुछ ऐसा ही। रोहित ने अगली 26 गेंदों में 50 रन जोड़े और 151 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। रोहित विश्व क्रिकेट में 3 दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके थे। पूरा ईडन गार्डन खड़े होकर रोहित का अभिवादन कर रहे थे। लेकिन रोहित यहीं नहीं रुके। रोहित ने हमला और तेज कर दिया। अगली 14 गेंदों में रोहित ने 50 रन जोडे़ और ODI में 250 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने। रोहित शर्मा पारी की आखिरी गेंद पर आउट हुए। आउट होने से पहले रोहित अपने खाते में 264 रन जोड़ चुके थे। रोहित की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 50 ओवर में 404 रन का पहाड़ जैसा लक्ष्य श्रीलंका को दिया। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 251 रन पर ऑल आउट हो गई।

Exit mobile version