Praful Hinge Domination: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल डेब्यू करने वाले प्रफुल्ल हिंगे ने अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम कर लिया है. उन्होंने मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए कुल 4 विकेट झटके और राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया.
Praful Hinge Domination: मैच में दिखा प्रफुल्ल हिंगे का डॉमिनेशन
मैच में प्रफुल्ल हिंगे का डॉमिनेशन शुरुआत से ही देखने को मिला, उन्होंने अपने पहले ही ओवर में ऐसा कहर बरपाया कि राजस्थान के बल्लेबाज हक्के बक्के रह गए. प्रफुल्ल ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर अब तक IPL 2026 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दिया, जबकि उसी ओवर की चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को भी उन्होंने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया, जो कि हाल के मैचों में अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे थे.
पर हद तो तब पार हो गई, जब इसी ओवर में उन्होंने लुआन-ड्रे प्रीटोरियस का भी विकेट ले लिया. यानि कि अपने पहले ओवर में प्रफुल्ल ने महज 1 रन देकर तीन विकेट चटका दिए और फिर अपने दूसरे ओवर में प्रफुल्ल ने रियान पराग को भी आउट कर दिया. इसी के साथ उन्होंने टोटल 4 विकेट अपने नाम किए.
Praful Hinge Domination: प्रफुल्ल हिंगे को मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए थे. राजस्थान रॉयल्स की हालिया बल्लेबाजी को देखते हुए यह टारगेट अचीवेबल लग रहा था, लेकिन प्रफुल्ल हिंगे की धारदार गेंदबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया. आखिरकार हैदराबाद ने ये मुकाबला 57 रनों से जीत लिया. इसी परफॉर्मेंस के चलते प्रफुल्ल हिंगे को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी मिला.
Praful Hinge Domination: क्या बोले प्रफुल्ल हिंगे
प्रफुल्ल ने प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड लेने के बाद कहा कि, “मैंने कहीं लिखा था कि मैं अपने डेब्यू मैच में 4-5 विकेट लूंगा. मैंने सोचा था कि मैं पावरप्ले में दबाव डालूंगा. मैं इस बात पर भरोसा करता हूं कि जो सोचो, वो सच होता है. मैंने 13 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था तब मुझे पता भी नहीं था कि लेदर बॉल क्रिकेट क्या होता है. मैंने अपने पिता से किसी क्लब में शामिल होने के लिए कहा. लेकिन उन्होंने कहा कि मैं अभी बहुत छोटा हूं. फिर वह मुझे क्लब ले गए, और उसके बाद मैं लगातार खेलता रहा. मैं यह अवॉर्ड अपने परिवार को समर्पित करना चाहता हूं.”
Praful Hinge Domination: वैभव सूर्यवंशी की विकेट थी फेवरेट
इसके बाद अपनी बात जारी रखते हुए वैभव सूर्यवंशी के विकेट को फेवरेट बताते हुए प्रफुल्ल हिंगे ने कहा कि, “मैंने लोगों से कहा था कि मैं उसे बाउंसर डालूंगा और उसे आउट कर दूंगा. मैं बस उसे आउट करना चाहता था. हमारे बॉलिंग कोच ने इसकी योजना बनाने में मेरी मदद की, इसलिए उन्हें धन्यवाद.”
Read More: तलाक के बाद प्यार के लिए एक बार फिर Frustrate हुए Yuzvendra Chahal!, इस हसीना ने किया खुलासा
