पंजाब केसरी ने पहले ही कर दी थी, वैभव सूर्यवंशी के चयन की भविष्यवाणी

By raj kiran

Published on:

Punjab Kesari Prediction on Vaibhav Sooryavanshi

Punjab Kesari Prediction on Vaibhav Sooryavanshi: पंजाब केसरी की खबर का असर, वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया के लिए हुआ सेलेक्शन. सेलेक्टर्स द्वारा घोषणा किए जाने से पहले ही पंजाब केसरी ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी भविष्यवाणी कर दी थी. 6 जून को टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने आयरलैंड और इंग्लैंड के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए स्क्वॉड की घोषणा कर दी.

जिसमें बिहार के लाल और आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप विजेता वैभव सूर्यवंशी का भी नाम शामिल है. पंजाब केसरी ने 4 दिन पहले 2 जून को ही ये बड़ी भविष्यवाणी कर दी थी. हमने अपनी वीडियो में बताया था कि वैभव सूर्यवंशी के चयन के काफी ज्यादा चांसेज हैं. और अगर सबकुछ सही रहा तो आयरलैंड सीरीज के तहत 26 जून को पहले मैच में वैभव डेब्यू करते हुए दिखाई दे सकते हैं.

Punjab Kesari Prediction on Vaibhav Sooryavanshi: पंजाब केसरी की भविष्यवाणी हुई सच

Punjab Kesari Prediction on Vaibhav Sooryavanshi

हमारी आधी भविष्यवाणी ऑलरेडी सही साबित हो चुकी है. बाकी के लिए हमें 26 जून तक का इंतजार करना पड़ेगा. पर BCCI और इंडियन टीम मैनेजमेंट ने ये बड़ी कॉल ली है. एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन सीरीज के लिए एक साथ वैभव सूर्यवंशी को चुन लिया है. ये तो नहीं पता कि अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के रहते 15 वर्षीय खिलाड़ी को कितने मौके मिलेंगे.

लेकिन जितने भी मिलेंगे, उतने चांसेज वैभव के लिए गोल्डन होंगे. क्योंकि उन्हें सीखने को बहुत कुछ मिलेगा. इंटरनेशनल क्रिकेट IPL से बहुत अलग होता है. ये हम सब जानते हैं. यहां आप किसी फ्रेंचाइजी का नहीं, बल्कि अपने देश का प्रतिनिधत्व कर रहे होते हैं. यहां आपकी जगह हमेशा खतरे में होती है. जिस तरह का टीम इंडिया के पास टैलेंट पूल है. प्रेशर और इंटेसिटी का तो कहना ही क्या.

Punjab Kesari Prediction on Vaibhav Sooryavanshi

वैसे वैभव सूर्यवंशी ने अबतक जो किया है, उसे देखकर ये कोई भी कह देगा कि वो कोई साधारण खिलाड़ी नहीं हैं. वो एक स्पेशल टैलेंट हैं. जो लंबी रेस का घोड़ा साबित हो सकते हैं. उनकी कम उम्र वैभव के लिए सबसे बड़ा एडवांटेज है. 15 साल का ये खिलाड़ी अगर अपने गेम पर फोकस्ड रहें, और इसी तरह मेहनत करते रहे, तो अगले 15-20 साल तक विश्व क्रिकेट में राज कर सकते हैं.

इसके अलावा उनके स्किल्स के तो कहने ही क्या, महान सचिन तेंदुलकर से लेकर बड़े-बड़े दिग्गज उनकी हिटिंग एबिलिटी और बैट स्पीड के कायल बन चुके हैं. यहां से वैभव और खुद को और बेहतर ही करेंगे. इंटरनेशनल लेवेल पे जब और भी ज्यादा फैसिलिटी उन्हें मिलेंगी, और उस इंडियन टीम का वो पार्ट बनेंगे, तो वो वहां से शाइन ही करेंगे.

Punjab Kesari Prediction on Vaibhav Sooryavanshi

फिलहाल ये खिलाड़ी 9 जून से श्रीलंका में शुरू हो रही ट्राई सीरीज में पार्टिसिपेट करेंगे और इंडिया-ए का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे. देखते हैं वहां ये लेफ्ट हैंड बैटर कैसा परफॉर्म करेगा.

 

Read More: IPL 2026 फाइनल के बाद Michael Clarke का हुआ था एक्सीडेंट, अब ऐसी है ऑस्ट्रेलिया के एक्स कैप्टन की हालत

Exit mobile version