Vaibhav Sooryavanshi International Debut: वैभव सूर्यवंशी की परफॉर्मेंस टाटा आईपीएल 2026 में इतनी बेहतरीन देखने को मिली है कि अब ऐसा माना जा रहा है कि वो इंटरनेशनल क्रिकेट में एंट्री लेने से ज्यादा दूर नहीं हैं. पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू करने के बाद से उन्होंने अंडर-19 और डोमेस्टिक लेवल पर भी बहुत ही बेहतरीन खेल दिखाया. ऐसे में IPL 2026 में भी उनका वही विस्फोटक अंदाज देखने को मिल रहा है. अगर SRH के खिलाफ हुए मैच को छोड़ दें तो उन्होंने हर मुकाबले में अच्छी शुरुआत दिलाई है. इसी वजह से अब माना जा रहा है कि वो जून में होने वाली बायलैटरल सीरिज में हिस्सा ले सकते हैं.
Vaibhav Sooryavanshi International Debut: वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास?
अगर जून में वैभव ने टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया, तो वह इतिहास रच देंगे और सचिन तेंदुलकर द्वारा बनाए सालों पहले रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम इस साल जून में आयरलैंड का दौरा करेगी, जिसमें 2 टी20 मैच खेले जाएंगे. पहला मैच 26 और दूसरा 28 जून को खेला जाएगा. इस दौरे के लिए चयनकर्ता वैभव सूर्यवंशी को टीम में शामिल कर सकते हैं.
क्योंकि नियम के अनुसार अंतराष्ट्रीय मैच खेलने के लिए 15 साल के ऊपर की उम्र होना जरूरी है और अब वैभव 15 साल के हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चयनकर्ताओं ने उन्हें शॉर्टलिस्ट किया है. अगर ऐसा हुआ और वैभव ने डेब्यू किया तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे कम उम्र में खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे, हालांकि अब तक ये रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के पास है.
Vaibhav Sooryavanshi International Debut: वैभव सूर्यवंशी पर चयनकर्ताओं की नजर
BCCI के सूत्र ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में बताया है कि वैभव आयरलैंड दौरे के दावेदार हैं. चयनकर्ताओं ने अन्य प्लेयर्स के साथ उनका नाम भी शॉर्टलिस्ट किया है. ऐसे में वैभव इस फॉर्मेट के लिए सबसे बेहतरीन माने जा रहे हैं, क्योंकि उनका खेलने का अंदाज ही कुछ ऐसा है कि वो अपनी पहली गेंद से ही बड़ा प्रहार करने लग जाते हैं.
Vaibhav Sooryavanshi International Debut: IPL 2026 में भी शानदार प्रदर्शन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल IPL में 35 गेंदों में शतक जड़ा था, जो लीग का दूसरा सबसे तेज और एक भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक है. IPL 2026 में भी उनका अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है. पहले और दूसरे मैच में उन्होंने 31 और 39 रनों की तेज तर्रार पारी खेलने के बाद RCB के खिलाफ 78 रन बनाए.
यहां तक कि उन्होंने दुनिया के बेहतरीन बॉलर कहे जाने वाले बुमराह की पहली गेंद पर भी छक्का जड़कर स्टेटमेंट सा दिया था कि वो इंटरनेशनल लेवल के लिए भी तैयार हैं. हालांकि SRH के खिलाफ हुए मुकाबले में वो कुछ कमाल नहीं कर पाए और अपनी पहली ही गेंद पर आउट हो गए.
Read More: Arshdeep ने IPL के बीच किया अपनी रिश्ता ऑफिशियल! गर्लफ्रैंड संग पहुंचे गुरूद्वारे
