Arshdeep ने IPL के बीच किया अपनी रिश्ता ऑफिशियल! गर्लफ्रैंड संग पहुंचे गुरूद्वारे

By rishabhpandey

Published on:

Arshdeep Relationship

Arshdeep Relationship: बॉलीवुड और क्रिकेट को लेकर इंडिया में जो क्रेज है, वो एक अलग ही लेवल पर देखने को मिलता है. इसी के साथ क्रिकेटर्स और एक्ट्रेस के बीच का रिलेशनशिप भी काफी आम है, कई क्रिकेटर्स तो बॉलीवुड एक्ट्रेस संग सात फेरे ले भी चुक हैं.

लेकिन अब उस ही रिलेशनशिप की प्रथा को आगे बढ़ाते हुए इसमें सबसे नया नाम अर्शदीप सिंह का जुड़ गया है, जिनको लेकर चर्चा है कि वो पंजाबी एक्ट्रेस समरीन कौर को डेट कर रहे हैं. इसकी शुरुआत सोशल मीडिया पर शेयर की गई कुछ तस्वीरों से हुई थी. हालांकि अब दोनों के साथ में गुरूद्वारे जाते देखा गया है और उसकी वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Arshdeep Relationship: रिलेशनशिप को लेकर हो रही चर्चाएं

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह IPL 2026 में पंजाब किंग्स के लिए खेल रहे हैं. जो कि अब तक चल रहे साल 2026 के सीजन में एक भी मैच नहीं हारी है. पंजाब ने 4 में से 3 मैच जीते हैं और उनका एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ. हालांकि अर्शदीप का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ 2 ही विकेट लिए हैं और दोनों विकेट एक ही मैच में आए. पर उनकी चर्चाएं परफॉर्मेंस से ज्यादा उनके रिलेशनशिप को लेकर हो रही हैं.

Arshdeep Relationship: समरीन कौर संग गुरूद्वारे गए अर्शदीप सिंह?

Arshdeep Relationship (Source: Social Media)

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अर्शदीप सिंह फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे माथा टेकने गए, इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए दी. हालांकि उसी समय समरीन कौर ने भी फतेहगढ़ साहिब गुरुद्वारे की फोटो शेयर की और ये दोनों ही फोटो काफी करीबी लोकेशन की थी. इससे फैंस को ये पता चल गया कि दोनों साथ में गुरूद्वारे गए थे. वहीं इससे पहले उन्हें एयरपोर्ट पर भी एकसाथ देखा गया था.

Arshdeep Relationship: अर्शदीप कब करेंगे अपना रिश्ता ऑफिशियल

Arshdeep Relationship (Source: Social Media)

ये कहना गलत नहीं होगा कि अर्शदीप और समरीन ने साथ में एक ही फोटो शेयर की है तो इससे साफ होता है कि दोनों अपने रिश्ते को अब फैंस से छुपाना नहीं चाहते. पहली बार दोनों के रिश्ते की बात भी क्रिकेटर के पोस्ट से ही सामने आई थी. पर अब तक इस बात को लेकर अर्शदीप या समरीन ने कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है. पर ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि आखिर ये दोनों कब तक अपने रिश्ते को ऑफिशियली दुनिया के सामने लेकर आते हैं.

Arshdeep Relationship (Source: Social Media)

वहीं अगर बात करें अर्शदीप सिंह के क्रिकेट करियर की तो उन्होंने 15 वनडे और 84 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें उनके नाम लगभग 25 और 127 विकेट हैं. उन्होंने 2019 में आईपीएल डेब्यू किया था, पहले सीजन से ही वह पंजाब किंग्स के लिए ही खेल रहे हैं. आईपीएल में उनके नाम 86 मैचों में 99 विकेट हैं और विकेट की सेंचुरी लगाने से अब महज 1 विकेट दूर हैं.

Read More: तलाक के बाद प्यार के लिए एक बार फिर Frustrate हुए Yuzvendra Chahal!, इस हसीना ने किया खुलासा

 

Exit mobile version