IPL 2024 : MS Dhoni की पारी पर फैंस का मजेदार रिएक्शन आया सामने

By Team Desk

Published on:

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी का बल्ला आईपीएल 2024 में खूब चल रहा है। CSK के लिए आखिरी कुछ ओवरों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अभी तक इस सीजन में कई तूफानी पारियां खेली है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एक बार फिर धोनी धमाका देखने को मिला।

HIGHLIGHTS

  • MS Dhoni 9 गेंदों पर 28 रन बनाए।
  • MS Dhoni ने अपनी इस जबरदस्त पारी में 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े।
  • MS Dhoni इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। 

MS Dhoni 9 गेंदों पर 28 रन बनाए। MS Dhoni ने अपनी इस जबरदस्त पारी में 3 चौके और 2 जबरदस्त छक्के जड़े।  उनका स्ट्राइक रेट भी 300 से ज्यादा का रहा। एमएस धोनी ने इस सीजन अभी तक 5 मुकाबलों में बल्लेबाजी की है, जिसमें उन्होंने 34 गेंदों का सामना करते हुए 255 के स्ट्राइक रेट से 87 रन ठोके है इन 87 रनों में उन्होंने अभी तक 7 चौके और 8 छक्के जड़े हैं। कमाल की बात यह है कि उन्हें कोई भी गेंदबाजी अभी तक आउट नहीं कर पाया है। वह सभी 5 पारियों में नाबाद रहे हैं। धोनी की पारी देख फैंस को पुराने दिनों की याद आ गई। धोनी की पारी के बावजूद चेन्नई की टीम को हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ की टीम की तरफ से कप्तान केएल राहुल ने सर्वाधिक 82 रन की पारी खेली जबकि उनके साथी सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने 54 रन की पारी खेली। MS Dhoni की जबरदस्त पारी के बाद ट्विटर और सोशल मीडिया पर फैंस की जारेदार प्रतिक्रियाएं देखनेको मिलने लगी।