Ahmed Shehzad On IPL VS PSL: IPL को लेकर कुछ ही दिन पहले राइली रूसो ने ये कहा था कि ये लीग फिल्म और PSL से ज्यादा कॉम्पटेटिव है और वो अभी PSL में क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम के लिए खेल रहे हैं. ऐसे में हर कोई इस बात को जानता है कि पाकिस्तान सुपर लीग के कम्पेयर में इंडियन प्रीमियर लीग कितनी बड़ी है और ऐसे बयान भी अक्सर वहीं खिलाड़ी देते हैं जिन्हें आईपीएल में जगह नहीं मिल पाती.
इसी बात को लेकर अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अहमद शहजाद ने भी PCB को आईना दिखाया है. उन्होंने साफ कहा है कि पाकिस्तान में आकर वही खेलता है जिन्हें भारत में लीग खेलने का मौका नहीं मिलता, नहीं तो किसी को भी मौका मिले तो वो पहले आईपीएल को ही चुनेगा.
Ahmed Shehzad On IPL VS PSL: अहमद शहजाद ने खोली राइली रूसो की पोल

इसी वजह से शहजाद ने राइली रूसो जैसे खिलाड़ियों की भी पोल खोल दी, जो बेतुका सा तर्क देकर हमेश से ही PSL को IPL से बेहतर बताते आए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे प्लेयर्स सिर्फ इसलिए पाकिस्तान की तारीफ करते हैं क्योंकि उन्हें यहां से पैसा मिल रहा है. अगर किसी को भी दोनों लीग (IPL vs PSL) में खेलने का मौका मिले तो वो भारत को ही फर्स्ट प्राइयोरिटी में रखेंगे.
Ahmed Shehzad On IPL VS PSL: PSL में खेलते हैं रिटायर्ड प्लेयर्स

शहजाद ने कहा कि, “आपके पास ज्यादातर प्लेयर वही हैं, जो आईपीएल खेलकर, आईपीएल से रिटायर्ड होकर, जिनका आगे भविष्य नहीं बना.” उन्होंने डेविड वार्नर के साथ साथ कई खिलाड़ियों के नाम भी लिए. अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि, “क्योंकि ये वहां कमेंटरी में भी नहीं हैं. जैसे केविन पीटरसन आ गए, क्रिस गेल जुड़े हुए हैं. वही प्लेयर आपके पास आकर कहेंगे कि पाकिस्तान सुपर लीग आईपीएल से बेहतर है. वरना अगर किसी के पास मौका होगा न तो वो आईपीएल को ही चुनेगा.”
Ahmed Shehzad On IPL VS PSL: PSL की क्वालिटी में आई गिरावट

शहजाद ने ये भी कहा कि बेशक PCB ने पाकिस्तान सुपर लीग में 8 टीमें करके इसे बड़ा बनाने की कोशिश की, लेकिन लीग की क्वालिटी में गिरावट ही आई है. उन्होंने ब्लेसिंग मुजरबानी के आईपीएल में जाने के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि ये प्रोफेशनल प्लेयर की पसंद है. हालांकि पहले भी बहुत बार ऐसे मौके आए हैं, जब आईपीएल को पीएसएल से कम्पेयर किया गया है. लेकिन उसका रिजल्ट एंड में आईपीएल के फेवर में ही आता है.
आईपीएल वैसे भी पूरी दुनिया में नए नए टैलेंट ढूंढने के लिए मशहूर है. फिर चाहे वो कई भी देश क्यों ना हो, हर एक देश के युवा को आईपीएल में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है. जहां बिना किसी पॉपुलैरिटी के भी यंग प्लेयर्स अपनी परफॉर्मेंस देखाकर आगे बढ़ते है. ऐसे में आईपीएल को पीएसएल के कम्पेयर करना बेवकूफी नहीं तो क्या है?
Read More: 1 IPL मैच ने बदल दी Praful Hinge की पूरी जिंदगी, सोशल मीडिया पर मिला बड़ा सबूत






