1 IPL मैच ने बदल दी Praful Hinge की पूरी जिंदगी, सोशल मीडिया पर मिला बड़ा सबूत

By rishabhpandey

Published on:

Praful Hinge Followers Hike

Praful Hinge Followers Hike: Ipl 2026 के 21वें मैच में अपनी बॉलिंग का जौहर दिखाने प्रफुल हिंगे अब हर किसी की नजर में आ चुके हैं. क्योंकि उन्होंने अपने IPL डेब्यू मैच में ही इतनी घातक गेंदबाजी की है कि हर कोई उनसे इम्प्रेस दिखाई दे रहा है. उन्होंने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर चटकाए, जिसमें वैभव सूर्यवंशी जैसे डॉमिनेटिंग बैट्समैन का विकेट शामिल था.

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में शामिल हिंगे ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 4 ओवरों में 34 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. लेकिन उनकी इस परफॉर्मेंस का असर सिर्फ मैच तक ही सीमित नहीं था, क्योंकि इसका असर उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी देखने को मिला है.

Praful Hinge Followers Hike: कहा से मिला प्रफुल्ल को फेम?

Praful Hinge Followers Hike
Praful Hinge Followers Hike (Source: Social Media)

 

आपको बात दें कि इस मुकाबले के बाद वो इंटरनेट पर छाते हुए दिखाई दिए, उनके वीडियो और रील्स वायरल होने लगे. इसी के साथ वो अपनी मेहनत के दम पर रातों रात स्टार बन गए. सोमवार को खेले गए उस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 216 रन (बनाम राजस्थान) बनाए थे. ऐसे में टारगेट का बचाव करते हुए प्रफुल हिंगे ने पहला ओवर डाला, जिसकी दूसरी ही गेंद पर उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को आउट किया.

फिर चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल और आकरी गेंद पर लुआन ड्री प्रिटोरियस को चलता किया. पहले ओवर में 1 रन देकर उन्होंने 3 विकेट लिए. जो कि एक डेब्यूटंट के लिए काफी अच्छी शुरूआत के तौर पर देखा जा रहा है. पर इसकी सीधा असर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर देखने को मिला है.

Praful Hinge Followers Hike: 150 गुना बढ़े फॉलोअर्स

Praful Hinge Followers Hike
Praful Hinge Followers Hike (Source: Social Media)

प्रफुल ने 2018 में इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया, तब से लेकर बीते रविवार तक उनके 4 हजार से भी कम फॉलोअर्स थे, जो कि अब 5 लाख से भी पार जा चुके हैं. प्रफुल हिंगे की इंस्टाग्राम आईडी prafulhinge_140 है. विदर्भा के लिए खेलने वाले प्रफुल को बहुत कम लोग जानते थे, इसी वजह से उनके इंस्टाग्राम पर 4 हजार से कम फॉलोअर्स थे. लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उनके डेब्यू मैच के बाद तो पूरा भारत उनके बारे में बात कर रहा है.

क्रिकेट देखने वाले जानते हैं कि उन्होंने डेब्यू मैच में जो 4 विकेट लिए, वो आसान नहीं थे. वैभव ने बुमराह, भुवनेश्वर और जॉश हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाजों की बॉलिंग पर खूब रन बनाए, जिन्हें प्रफुल ने पहली ही गेंद पर आउट कर दिया.

Praful Hinge Followers Hike: प्रफुल्ल के लिए IPL का सबसे खाल पल

Praful Hinge Followers Hike
Praful Hinge Followers Hike (Source: Social Media)

वहीं IPL 2026 प्रफुल्ल के लिए बेहद खास एक और वजह से रहा. दरअसल पहला मैच RCB और SRH के बीच हुआ था, जिसमें प्रफुल्ल को विराट कोहली से मिलने का मौका मिला तो उन्होंने इसे जाने नहीं दिया. प्रफुल्ल ने कोहली के साथ फोटो क्लिक करवा के उसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया और कैप्शन में लिखा, “लीजेंड के साथ.” हालांकि अब उनके फॉलेवर्स आने वाले दिनों में कितने बढ़ते हैं, ये उनकी अपकमिंग परफॉर्मेंस पर भी डिपेंड करेगा.

Read More: Arshdeep ने IPL के बीच किया अपनी रिश्ता ऑफिशियल! गर्लफ्रैंड संग पहुंचे गुरूद्वारे