NADA ने कई प्लेयर्स को लेकर अपनाया सख्त कदम, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा को करवाना होगा डोप टेस्ट

By rishabhpandey

Published on:

Nada Summoned Star Players Of India

Nada Summoned Star Players Of India: आईपीएल 2026 के शुरू होने के कुछ ही समय बाद एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल और सनराइजर्स हैदराबाद के उपकप्तान अभिषेक शर्मा को लेकर राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने सख्त कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इन दोनों खिलाड़ियों को अब डोप टेस्ट के दायरे में रखा गया है और उन्हें अपने ठिकाने की जानकारी नियमित रूप से देनी होगी।

Nada Summoned Star Players Of India: RTP में शामिल हुए अभिषेक और अक्षर

Nada Summoned Star Players Of India
Nada Summoned Star Players Of India (Source: Social Media)

दरअसल, NADA ने अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा को अपने पंजीकृत परीक्षण पूल (RTP) में शामिल कर लिया है। RTP में शामिल खिलाड़ियों को रोजाना एक निश्चित समय पर परीक्षण के लिए उपलब्ध रहना होता है। अगर कोई खिलाड़ी तीन बार से ज्यादा अपनी लोकेशन की जानकारी देने में असफल रहता है, तो इसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा।

ताजा सूची में कुल 348 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें अक्षर और अभिषेक ने स्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह ली है। क्रिकेट की बात करें तो इस सूची में पहले से शामिल खिलाड़ियों में शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, अर्शदीप सिंह और तिलक वर्मा शामिल हैं। महिला क्रिकेट से दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर भी इस सूची का हिस्सा बनी हुई हैं।

Nada Summoned Star Players Of India: 134 एथलेटिक्स की है लिस्ट

Nada Summoned Star Players Of India
Nada Summoned Star Players Of India (Source: Social Media)

अन्य खेलों की बात करें तो इस बार सबसे ज्यादा खिलाड़ी एथलेटिक्स से चुने गए हैं। इनकी संख्या 118 से बढ़कर 134 हो गई है। प्रमुख नामों में अविनाश साबले, ज्योति याराजी, तेजस्विन शंकर और अनिमेष कुजुर शामिल हैं। इसके अलावा शैली सिंह, एम श्रीशंकर और तजिंदरपाल सिंह तूर को भी सूची में जगह मिली है। तीरंदाजी में दीपिका कुमारी, राकेश कुमार और शीतल देवी शामिल हैं। वहीं हॉकी में मनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और हार्दिक सिंह के साथ महिला टीम से सलीमा टेटे, सविता पूनिया और नवनीत कौर भी शामिल हैं।

Nada Summoned Star Players Of India: डोपिंग के खिलाफ एजेंसी ने अपनाया सख्त कदम 

Nada Summoned Star Players Of India
Nada Summoned Star Players Of India (Source: Social Media)

बैडमिंटन में पी वी सिंधु, लक्ष्य सेन और गायत्री गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। मुक्केबाजी से 22 खिलाड़ियों को चुना गया है, जिनमें निकहत ज़रीन, निशांत देव, जैस्मीन लैंबोरिया और लवलीना बोरगोहेन प्रमुख हैं। कुश्ती से 31 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमें अमन सहरावत का नाम भी शामिल है। कुल मिलाकर, NADA की इस नई सूची में कई बड़े खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और एजेंसी ने डोपिंग के खिलाफ अपना रुख और भी सख्त कर दिया है।

Read More: KKR को मिली हार पर Ajinkya Rahane ने जताया दुख, CSK को लेकर कही ये चौंकाने वाली बात