KKR ने हार के साथ ही IPL इतिहास में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, आगे का रास्ता कैसे तय करेगी ये टीम?

By rishabhpandey

Published on:

Shameful Record Of KKR

Shameful Record Of KKR: IPL 2026 का 22वां मुकाबला चैन्नई के लिए तो कमबैक की तरह साबित हुआ, लेकिन वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए ये किसी बुरे सपने से कम नहीं था. क्योंकि इस सीजन में केकेआर अब तक अपनी जीत का खाता तक नहीं खोल पाई है. चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 32 रनों से हार का सामना करने के बाद अब ये बात साफ हो गई है कि केकेआर को अब इस टूर्नामेंट में आगे का सफर बड़ी मुश्किलों से पार करना पड़ेगा.

केकेआर की ये इस सीजन की चौथी हार है और उनको जो 1 प्वाइंट मिला भी है वो सिर्फ इस वजह से क्योंकि पंजाब के साथ होने वाला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. हालांकि मंगलवार को मिली इस हार के बाद केकेआर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है.

Shameful Record Of KKR: एक भी मैच नहीं जीती KKR

Shameful Record Of KKR
Shameful Record Of KKR (Source: Social Media)

आईपीएल इतिहास में ये पहला मौका है जब केकेआर शुरुआती 5 मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही है. इस सीजन केकेआर ने अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 193 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी.

Shameful Record Of KKR: कैसा रहा KKR के प्लेयर्स का प्रदर्शन?

Shameful Record Of KKR
Shameful Record Of KKR (Source: Social Media)

केकेआर के प्लेयर्स भी इस साल कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. फिन एलन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि सुनील नरायण 17 गेंदों में 24 रन बनाने के बाद खलील अहमद का शिकार बने. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 17 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अंगकृष रघुवंशी भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 19 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए.

Shameful Record Of KKR: कैसा रहा CSK के प्लेयर्स का प्रदर्शन?

Shameful Record Of KKR
Shameful Record Of KKR (Source: Social Media)

इसके बाद बर किसी की नगाहें आकर टिकी रिंकू सिंह पर, लेकिन उनका भी बल्ला खामोश रहा और वह सिर्फ 6 रन ही बना सके. वहीं कैमरून ग्रीन को नूर अहमद ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा. हालांकि रोवमैन पॉवेल ने पारी को संभालने की कोशिश की और 22 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि रमनदीप सिंह ने 35 रनों का योगदान दिया. दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 63 रनों की पार्टनरशिप की, लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए. सीएसके की ओर से इस मैच में गेंदबाजी करते हुए नूर अहमद का जादू चला और उन्होंने महज 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, अंशुल कंबोज ने 2 विकेट अपने नाम किए.

Read More: Arshdeep ने IPL के बीच किया अपनी रिश्ता ऑफिशियल! गर्लफ्रैंड संग पहुंचे गुरूद्वारे