IPL 2018 : पंजाब के खिलाफ मुंबई की जीत के बाद बेटे को गले लगाती दिखीं नीता अंबानी

By Team Desk

Published on:

आईपीएल के 50वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को मुंबई इंडियंस ने 3 रन से हरा दिया। यह मैच काफी ही रोमांचक रहा था। पंजाब ने टॉस जीतकर मुंबई को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया और मुंबर्ई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए।

पंजाब जब मैदान में टारगेट का पीछा करने उतरी तो उसने सिर्फ 183 रन 5 विकेट के नुकसान पर बनाए। बता दें कि मुंबई टीम के लिए यह मैच करो या मरो वाला था।

इसी वजह से जीतने के बाद टीम के सभी खिलाड़ी और टीम के ओनर्स की खुशी का ठिकाना नहीं था। सभी ही खुशी में झूम रहे थे।

मैैच जीतने के दौरान मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी अपने बेटे आकाश अंबानी को खुशी में गले लगाती नजर आईं।  तो वहीं आकाश भी टीम के सभी खिलाडिय़ों से बहुत ही गर्मजोशी से मिले।

बता दें कि नीता अंबानी मैैच जीतने के बाद पंजाब टीम की को-ओनर प्रिटी जिंटा से भी बहुत अच्छे से मिली हैं।

प्रिंटी को इस दौरान काफी निराश भी दिखा गया।

बात दें कि मुंबई की टीम इस मैच के जीतने के बाद उनके प्वांइट 12 हो गए हैं।

बता दें कि मुंबई अपना आखिरी मैच 20 मई को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ खेलेगी और इस टूर्नामेंट में आगे जाने के लिए इस मैच को जीतना होगा।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे