मैडन हंड्रेड के बाद सरफ़राज़ खान के घर में गूंजी किलकारियां, जन्मदिन से ठीक पहले बने पिता

By Ravi Kumar

Published on:

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सरफ़राज़ खान के घर में लम्बे समय बाद खुशियां आई हैं, टीम इंडिया और डोमेस्टिक क्रिकेट में अपने बल्ले का जौहर दिखाने वाले सरफराज खान पिता बन गए हैं। सरफराज खान 22 अक्टूबर यानि आज अपना 27वां जन्मदिन मना रहे हैं। लेकिन उन्हें जन्मदिन से पहले ही भगवान् के आशीर्वाद के रूप में से एक खूबसूरत गिफ्ट मिल चुका है। अपने जन्मदिन के दो घंटे पहले यानी 21 अक्टूबर की रात को सरफराज खान पिता बनें। सरफराज खान ने सोशल मीडिया पर अपने पिता बनने की खबर फैंस के साथ शेयर की। उन्होंने अपने बेटे और पिता के साथ इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। उनकी धर्म पत्नी रोमाना जहूर ने 21 अक्टूबर को मुंबई के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। सरफराज के पिता बनने पर हर कोई उनको बधाई दे रहा है।

सरफराज ने बेंगलुरु टेस्ट में खेली थी 150 रनों की पारी

सरफराज खान ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए बेंगलुरु टेस्ट में शानदार 150 रनों की शतकीय पारी खेली थी। यह उनका अंतराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट का पहला शतक भी था। सरफराज खान की इस टेस्ट सेंचुरी की बदौलत टीम इंडिया दूसरी पारी में न्यूजीलैंड से बढ़त हासिल करने में कामयाब रही थी। हालांकि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम को इस मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

Exit mobile version