Virat Kohli And Anushka Love: आईपीएल 2026 का खिताब एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के नाम रहा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस ऐतिहासिक जीत का सबसे खास पल तब आया, जब विराट कोहली ने विनिंग शॉट लगाकर अपनी टीम को चैंपियन बनाया।
Anushka Sharma reaction on Kohli 50 pic.twitter.com/xhn928LqOE
— Muhammad Hasnain (@hassansutrak2) May 31, 2026
विराट के इस शानदार फिनिश के बाद पूरे स्टेडियम में जश्न का माहौल बन गया। दर्शकों के बीच मौजूद उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी अपनी खुशी छिपा नहीं सकीं। जैसे ही आरसीबी ने जीत दर्ज की, अनुष्का खुशी से झूम उठीं और अपने आसपास मौजूद लोगों के साथ इस यादगार पल का जश्न मनाने लगीं।
Virat Kohli News: फ्लाइंग किस ने खींचा सभी का ध्यान
A flying kiss from King Kohli to Anushka Sharma after lifting the IPL 2026 trophy. ❤️🏆#IPL2026 #RCBvGT #ViratKohli #Sportskeeda pic.twitter.com/Bwkmvkn5rr
— Sportskeeda (@Sportskeeda) May 31, 2026
31 मई को खेले गए इस मुकाबले के दौरान स्टेडियम में कई फिल्मी और खेल जगत की हस्तियां मौजूद थीं, लेकिन कैमरों का सबसे ज्यादा फोकस अनुष्का शर्मा पर रहा। जीत के बाद विराट और अनुष्का ने एक-दूसरे की ओर देखकर फ्लाइंग किस का इशारा भी किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। अब दोनों के इस खूबसूरत पल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
RCB IPL 2026: जीत के बाद भावुक हुआ माहौल
वहीं मैच खत्म होते ही आरसीबी के खिलाड़ी मैदान पर दौड़ पड़े और विराट कोहली को गले लगाकर जीत की बधाई देने लगे। दूसरी ओर स्टैंड्स में बैठीं अनुष्का शर्मा भी बेहद एक्साइटेड नजर आईं। उन्होंने दोस्तों और करीबियों को गले लगाया, जोरदार तालियां बजाईं और खुशी में उछलती-कूदती दिखाई दीं।
Virat Kohli And Anushka Love: सोशल मीडिया पर छाया जश्न
विराट कोहली के विनिंग शॉट और अनुष्का शर्मा के इमोशनल रिएक्शन से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर किए जा रहे हैं। फैंस इस खास पल को आईपीएल 2026 के सबसे यादगार पलों में से एक बता रहे हैं। अब आरसीबी की जीत के साथ-साथ विराट और अनुष्का की यह खूबसूरत बॉन्डिंग भी चर्चा का विषय बनी हुई है। आरसीबी की इस शानदार जीत ने फैंस को जश्न मनाने का बड़ा मौका दिया, वहीं विराट और अनुष्का के बीच दिखा प्यार और समर्थन एक बार फिर लोगों का दिल जीतता दिखाई दिया।
