RCB की जीत के बाद मचा हंगामा, पुलिस ने फैंस पर कर डाला लाठीचार्ज

By rishabhpandey

Published on:

RCB IPL 2026 Champions

RCB IPL 2026 Champions: IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया है। टीम की इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में RCB फैंस ने जमकर जश्न मनाया। लेकिन खुशी का यह माहौल कुछ जगहों पर Chaos में बदल गया, जिसके चलते पुलिस को सख्त कदम उठाने पड़े।

IPL 2026 Final: कैसा रहा फाइनल का हाल?

RCB IPL 2026 Champions (Source: Social Media)

31 मई 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में RCB का सामना गुजरात टाइटंस से हुआ। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम 20 ओवर में 155 रन ही बना सकी। GT की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक जरूर लगाया, लेकिन बाकी के बल्लेबाज बड़ी पार्टनरशिप नहीं कर सके।

RCB IPL 2026 Champions (Source: Social Media)

जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत संतुलित रही। एक बार फिर विराट कोहली ने अपनी क्लास दिखाई और शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 75 रन बनाए। उनकी बेहतरीन पारी की बदौलत RCB ने 18 ओवर में 161 रन बनाकर मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ही RCB ने लगातार दूसरी बार IPL ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया। फिर मैच खत्म होते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई और कई शहरों में फैंस सड़कों पर उतरकर जश्न मनाने लगे।

Police Interuption Between Fans Celebration: पुलिस ने फैंस के बीच किया इंटरफेयर

RCB IPL 2026 Champions (Source: Social Media)

हालांकि, कुछ इलाकों में यह एक्साइटमेंट कंट्रोल से बाहर होता दिखाई दिया। देर रात बड़ी संख्या में फैंस सड़कों पर जमा हो गए, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने लगी। कई प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर मौजूद चश्मदीदों के अनुसार, कुछ जगहों पर भीड़ इतनी बढ़ गई कि बैरिकेड्स तक तोड़ दिए गए। इसी दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो में दावा किया गया कि उपद्रव मचाने वाले लोगों ने एक पर्सनल बस को रोककर उसके शीशे तोड़ दिए। इस घटना से बस में मौजूद यात्रियों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सिचुएशन इतनी बिगड़ गई कि पुलिस को बीच में आकर मोर्चा संभालना पड़ा। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ जगहों पर हल्का लाठीचार्ज भी किया गया ताकि लोगों को वहां से हटाया जा सके और व्यवस्था बहाल की जा सके। अच्छी बात यह रही कि इस पूरे घटनाक्रम में किसी बड़े हादसे या गंभीर रूप से घायल होने की खबर सामने नहीं आई। पुलिस की कार्रवाई के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य हो गए।

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लाठीचार्ज का वीडियो

इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग इसे क्रिकेट के प्रति अत्यधिक जुनून का नतीजा बता रहे हैं, जबकि कई लोग इसे सार्वजनिक व्यवस्था के प्रति लापरवाही मान रहे हैं। वहीं बड़ी संख्या में फैंस का कहना है कि कुछ शरारती लोगों की हरकतों के आधार पर पूरे RCB फैन बेस को गलत नहीं ठहराया जाना चाहिए।

अगर मैच की बात करें तो फाइनल मुकाबले के सबसे बड़े हीरो विराट कोहली रहे। उन्होंने दबाव भरे मुकाबले में नाबाद 75 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। RCB की यह जीत फ्रेंचाइजी के लिए बेहद खास है, क्योंकि लगातार दो बार चैंपियन बनकर इस टीम ने खुद को IPL की सबसे सफल टीमों की कतार में खड़ा कर दिया है।

RCB IPL 2026 Champions: क्या शांति से जश्न मनाया जा सकता है या नहीं?

RCB IPL 2026 Champions

हालांकि, जीत के बाद सामने आईं कुछ तस्वीरों ने एक अहम बहस भी छेड़ दी है। क्या खेल की खुशी मनाने के नाम पर सार्वजनिक व्यवस्था और कानून का उल्लंघन सही ठहराया जा सकता है? या फिर जश्न भी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ मनाया जाना चाहिए? अब यह सवाल क्रिकेट प्रेमियों और आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More: RCB की जीत का मनाया जाएगा जश्न!, क्या बेंगलुरू में निकलेगी Victory Parade?

Exit mobile version