Aus Vs Ban: Cooper Connolly ने लिट्टन दास को क्यों दिया अपना अवॉर्ड?, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान

By rishabhpandey

Published on:

Cooper Connolly Gifted His Bike To Litton Das

Cooper Connolly Gifted His Bike To Litton Das:  बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज अब खत्म हो चुकी है, जिसमें बांग्लादेश ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। हालांकि सीरीज के रिज़ल्ट से ज्यादा सुर्खियां ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कूपर कोनोली के प्रदर्शन और उनकी खेल भावना ने बटोरीं।

Aus VS Ban Match: क्लीन स्वीप होने से बच गई ऑस्ट्रेलिया

Cooper Connolly Gifted His Bike To Litton Das
Cooper Connolly Gifted His Bike To Litton Das (Source: Google)

आपको बता दें कि सीरीज का अंतिम मुकाबला 14 जून को खेला गया, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक अंदाज में 1 विकेट से जीत हासिल की और क्लीन स्वीप से बच गई। शुरुआती दो मैच जीतकर बांग्लादेश पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा चुकी थी। हालांकि आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो कूपर कोनोली रहे, जिन्होंने शानदार शतक लगाकर टीम को मुश्किल हालात से बाहर निकाला।

Cooper Connolly Award: कूपर कोनोली को अवॉर्ड के तौर पर मिली मोटरसाइकिल

Cooper Connolly Gifted His Bike To Litton Das
Cooper Connolly Gifted His Bike To Litton Das (Source: Google)

तीसरे वनडे में कोनोली ने 134 गेंदों पर 149 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी में 13 चौके और 6 छक्के शामिल थे। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक भी था। इस प्रदर्शन के दम पर वो पूरी सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। तीन मैचों की इस सीरीज में कोनोली ने कुल 184 रन बनाए और उनका औसत 61.33 का रहा। इसके बाद सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए उन्हें एक खास अवॉर्ड के तौर पर मोटरसाइकिल दी गई। लेकिन अवॉर्ड मिलने के तुरंत बाद उन्होंने ऐसा कदम उठाया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Liton Das Injury: मैच के दौरान लिट्टन दास को हुए क्रैंप्स

Cooper Connolly Gifted His Bike To Litton Das
Cooper Connolly Gifted His Bike To Litton Das (Source: Google)

दरअसल, मैच के दौरान बांग्लादेश के कप्तान लिट्टन दास को क्रैंप की प्रॉब्लम हो गई थी, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उनकी सिचुएशन देखकर कूपर कोनोली ने अपनी जीती हुई मोटरसाइकिल उन्हें गिफ्ट में देने का फैसला किया।

Cooper Connolly Gifted His Bike To Litton Das: कोनोली के फैसले की हुई तारीफ

Cooper Connolly Gifted His Bike To Litton Das
Cooper Connolly Gifted His Bike To Litton Das (Source: Google)

अब कोनोली के इस फैसले को खेल भावना और सम्मान की मिसाल के तौर पर देखा जा रहा है। क्रिकेट जगत और सोशल मीडिया पर भी उनके इस कदम की जमकर तारीफ हो रही है, क्योंकि यह खिलाड़ियों के बीच आपसी सम्मान और खेल के असली वैल्यू को दिखाता है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि कूपर कोनोली का ये फैसला लिट्टन दास के लिए कई मायनों में बेहस खास है।

Read More: Ben Stokes ने नाइट क्लब में इस 125 किलो के रग्बी प्लेयर के साथ की थी मारपीट, जानें कौन है ये?