Shubhman Gill On Rohit Sharma Run Out: शनिवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारत ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बारिश की वजह से इस मैच में ओवरों को घटाकर 25-25 कर दिया गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने आक्रामक अंदाज में खेल दिखाया और 194 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 15 गेंद बचे रहते टारगेट हासिल कर लिया।
Shubhman Gill News: शुभमन गिल ने रोहित शर्मा को लेकर क्या कहा?

इस जीत के हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे, जिन्होंने नाबाद 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली और टीम को जीत की ओर पहुंचाया। हालांकि इस मैच में एक समय ऐसा भी आया जब गिल और रोहित शर्मा के बीच तालमेल की कमी के चलते रोहित शर्मा रन आउट हो गए। मैच के बाद इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई कि क्या ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा गिल से नाराज थे। इस पर खुद शुभमन गिल ने सिचुएशन को साफ किया, उन्होंने बताया कि, “उन्होंने (रोहित) रिप्ले देखा और कहा सब ठीक है. हम जब आखिरी बार अफगानिस्तान के खिलाफ खेले थे, टी20 में भी रोहित रन आउट हो गए थे.” यानी कि किसी तरह की नाराजगी नहीं थी।
Rahmanullah Gurbaz Performance: रहमनुल्लाह गुरबाज ने बनाया रिकॉर्ड

गिल ने यह भी याद दिलाया कि ऐसा ही एक वाकया पहले भी हो चुका है, जब पिछले साल अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 मैच में रोहित शर्मा रन आउट हो गए थे। उस मैच में भी रन लेने को लेकर गलतफहमी हुई थी, जिससे उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा था। हालांकि धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले की अगर बात करें तो इसमें अफगानिस्तान के लिए रहमनुल्लाह गुरबाज ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 48 गेंदों में शतक लगाकर वनडे क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना दिया। उनकी इस धमाकेदार पारी की बदौलत टीम ने 194 रन बनाए।
Shubhman Gill On Rohit Sharma Run Out: किन प्लेयर्स की बेहतरीन पारियों ने दिलाई जीत?

जवाब में भारत की शुरुआत थोड़ी संभली हुई रही, लेकिन शुभमन गिल की नाबाद 84 रनों की पारी के अलावा ईशान किशन के 34 रन और केएल राहुल की 19 गेंदों में 39 रनों की तेजतर्रार बल्लेबाजी ने टीम को आसान जीत दिला दी। इस तरह भारत ने मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया।
Read More: Ben Stokes ने नाइट क्लब में इस 125 किलो के रग्बी प्लेयर के साथ की थी मारपीट, जानें कौन है ये?






