Sreesanth On Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन क्रिकेट टीम में युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी इन दिनों तेजी से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। अंडर-19 क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद वो अब बड़े मंच की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने वैभव को लेकर अहम सलाह दी है, जो चर्चा में बनी हुई है।
एस श्रीसंत का कहना है कि जब कोई युवा खिलाड़ी तेजी से पॉपुलैरिटी हासिल करता है, तो उसके चारों ओर माहौल अचानक बदल जाता है। अवसर, लोग और प्रभाव बहुत तेजी से बढ़ जाते हैं, ऐसे समय में सही फैसले लेना बेहद जरूरी होता है क्योंकि एक छोटी गलती भी करियर की दिशा बदल सकती है।
Sreesath Statement: श्रीसंत ने वैभव को लेकर क्या कहा?

श्रीसंत ने साफ किया कि वैभव को फिलहाल सिर्फ अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए और मैदान के बाहर की जिम्मेदारियां परिवार को संभालने देनी चाहिए। उनका मानना है कि इस उम्र में अनुशासन, स्थिरता और सही मार्गदर्शन ही सबसे बड़ी जरूरत है। अगर खिलाड़ी सही दिशा से भटकता है, तो इसका असर सीधे उसके परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है।
पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि जब किसी खिलाड़ी की पॉपुलैरिटी बढ़ती है, तो उसके आसपास कई लोग एक्टिव हो जाते हैं। ऐसे में परिवार की भूमिका अहम हो जाती है। श्रीसंत ने वैभव के पिता संजीव सूर्यवंशी को सलाह दी कि वो हर बाहरी प्रभाव पर नजर रखें और बेटे को केवल क्रिकेट पर फोकस करने दें।
Vaibhav Sooryavanshi Perfromance: कैसा रहा वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन?

हालांकि इस समय वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए टीम का हिस्सा हैं। हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ उनका प्रदर्शन एवरेज रहा, लेकिन अफगानिस्तान ए के खिलाफ उनकी पारी में उन्होंने अपनी एबिलिटी की झलक जरूर दिखाई। इससे पहले अंडर-19 और आईपीएल वर्ल्ड कप में उनके प्रदर्शन ने उन्हें अलग पहचान दिलाई थी।
Sreesanth On Vaibhav Sooryavanshi: श्रीसंत ने करी वैभव की तारीफ

श्रीसंत ने वैभव की मेहनत और समर्पण की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि रोजाना लंबी ट्रेनिंग, प्रैक्टिस और लगातार मेहनत करना आसान नहीं है। यही मेहनत उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। ऐसे खिलाड़ियों से ही भविष्य के बड़े सितारे निकलते हैं। भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी जैसे प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी मिले हैं। अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह है कि उन्हें सही दिशा और मार्गदर्शन मिले। अगर वैभव बाहरी शोर और गलत प्रभाव से दूर रहकर सिर्फ अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करते हैं, तो वह आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट का बड़ा नाम बन सकते हैं।
Read More: Ben Stokes ने नाइट क्लब में इस 125 किलो के रग्बी प्लेयर के साथ की थी मारपीट, जानें कौन है ये?






