Womens T-20 World Cup: क्रिकेट के सबसे रोमांचक फॉर्मेट टी20 में वुमेंस खिलाड़ियों का महामुकाबला 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होने जा रहा है। ICC वुमेन्स T20 विश्व कप 2026 इस बार कई मायनों में खास है। क्योंकि पहली बार इस टूर्नामेंट में 10 की बजाय 12 टीमें पार्टीसिपेट करेंगी, जिससे कॉम्पटीशन और भी टफ हो गया है। इस बार नीदरलैंड्स की टीम भी पहली बार वर्ल्ड कप में खेलती नजर आएगी।
World Cup 2026: वुमेन्स वर्ल्ड कप में हुए हैं कितने सेशन?

वुमेन्स टी20 विश्व कप की शुरुआत 2009 में हुई थी, जब इंग्लैंड ने अपने घर में पहला खिताब जीता था। तब से अब तक 10 सीजन खेले जा चुके हैं। वहीं इस टूर्नामेंट की सबसे बेस्ट टीम ऑस्ट्रेलिया रही है, जिसने अब तक छह बार ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, मौजूदा चैंपियन न्यूजीलैंड इस बार अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी।
Womens Cricket Team: इंडियन वुमेन्स क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में हुआ सुधार

इस बार किसी एक टीम को फेवरेट नहीं माना जा रहा। क्योंकि मेजबान इंग्लैंड घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया सातवीं ट्रॉफी की तलाश में है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भी खिताब के लिए मजबूत दावेदार मानी जा रही है। हाल के सालों में इंडियन वुमेन्स क्रिकेट टीम के प्रदर्शन में लगातार सुधार हुआ है, जिससे फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं।
Womens T-20 World Cup: कब तक खेला जाएगा टूर्नामेंट?
विश्व कप 2026 का कार्यक्रम भी बेहद रोमांचक है। 12 जून से 5 जुलाई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 33 मैच खेले जाएंगे। जहां 12 टीमें दो ग्रुप में डिवाइड हैं, हर ग्रुप में छह-छह टीमें है। ग्रुप स्टेज के बाद दोनों ग्रुप की टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। ग्रुप ए में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, स्कॉटलैंड और आयरलैंड हैं, जबकि ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स शामिल हैं।
टी20 विश्व कप के मैच इंग्लैंड के सात रेपुटेटेड स्टेडियमों में खेले जाएंगे, जिनमें लॉर्ड्स, द ओवल, एजबेस्टन, ओल्ड ट्रैफर्ड और हेडिंग्ले जैसे ऐतिहासिक मैदान शामिल हैं। इस बार के टूर्नामेंट में रोमांच, कॉम्पटीशन और यादगार मुकाबलों की कोई कमी नहीं होगी।
Read More: Ben Stokes ने नाइट क्लब में इस 125 किलो के रग्बी प्लेयर के साथ की थी मारपीट, जानें कौन है ये?






