Mumbai T-20 League Fight: शनिवार को खेले गए मुंबई टी20 लीग 2026 के फाइनल में मराठा रॉयल्स ने एआरसीएस अंधेरी को 8 रन से हराकर एक बार फिर खिताब अपने नाम कर लिया। इसी के साथ मराठा रॉयल्स इस लीग के इतिहास में पहली टीम बन गई है जिसने अपने टाइटल को डिफेंड किया है।
Final Match Of Mumbai T-20 League: रोमांचक फाइनल मुकाबला
A heated fight erupted between Rohan Raje and Chinmay Sutar in the Mumbai T20 League final 🤯
Players and umpires rushed in to stop things from escalating. Meanwhile, one guy in the crowd was screaming, “Fight! , Attack!” 😭🤣
Bro wanted WWE, not cricket. 💀😂 pic.twitter.com/z6kXcY675P
— ` (@OxygenKohlii18) June 14, 2026
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए मराठा रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 154 रन बनाए। टीम के लिए चिन्मय राजेश ने शानदार 61 रनों की अहम पारी खेली, जिसने टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। इसके बाद टारगेट का पीछा करने उतरी एआरसीएस अंधेरी की टीम 20 ओवर में 146 रन ही बना सकी और जीत से 8 रन दूर रह गई।
Mumbai T-20 League Controversy: मैच के दौरान मैदान पर विवाद

हालांकि यह फाइनल सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहा, बल्कि मैदान पर खिलाड़ियों के बीच झड़प भी देखने को मिली। यह घटना दूसरी पारी के 19वें ओवर में हुई, जब अंधेरी को जीत के लिए अंतिम दो ओवर में 25 रनों की जरूरत थी। इस ओवर की दूसरी गेंद पर गौरव जाठर ने शानदार छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर वह LBW आउट हो गए और उनके आउट होने के बाद मैदान पर तनाव बढ़ गया।

ऐसे में गौरव जाठर और तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे के बीच तीखी बहस हुई, जिसे अंपायरों और खिलाड़ियों ने बीच-बचाव कर शांत करने की कोशिश की। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। डगआउट के पास पहुंचने पर गौरव जाठर की फील्डर रोहन राजे से भी कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी और चौथे अंपायर को सिचुएशन संभालने के लिए बीच में आना पड़ा।
Mumbai T-20 League Fight: लगातार दूसरा खिताब
यह जीत मराठा रॉयल्स के लिए ऐतिहासिक रही, क्योंकि टीम ने पिछले सीजन में भी मुंबई फाल्कन्स को हराकर ट्रॉफी जीती थी। इस तरह टीम ने लगातार दूसरी बार मुंबई टी20 लीग का खिताब अपने नाम किया। गेंदबाजी में तुषार देशपांडे और आदित्य धूमल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 2-2 विकेट हासिल किए और कसी हुई गेंदबाजी से विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। इस तरह मराठा रॉयल्स ने एक बार फिर साबित किया कि वह इस लीग की सबसे मजबूत टीमों में से एक है।
Read More: Ben Stokes ने नाइट क्लब में इस 125 किलो के रग्बी प्लेयर के साथ की थी मारपीट, जानें कौन है ये?






