Ajay Jadeja करेंगें BCCI के चेयरमैन से बात, Vaibhav Sooryavanshi के इंडियन टीम में सेलेक्शन पर बड़ा अपडेट

By rishabhpandey

Published on:

Ajay Jadeja On Vaibhav Sooryavanshi

Ajay Jadeja On Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 का खिताब फाइनली RCB ने अपने नाम कर लिया है. गुजरात टाइटंस को फाइनल में हराकर उन्होंने लगातार दूसरी ट्रॉफी जीत ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम भी साबित हुई. लेकिन इस सीजन एक खिलाड़ी ने अपनी परफॉर्मेंस से हर किसी को सबसे ज्यादा प्रभावित किया. जिसका नाम है राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी. इस 15 साल के प्लेयर ने ऐसा करिश्मा दिखाया कि अब क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने भी वैभव को इंडियन टीम में शआमिल करने की बात कर दी है।

Vaibhav Sooryavanshi In Indian Team: अजय जडेजा की क्या है ख्वाहिश?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Cricket Kesari (@cricketkesari)

आपको बता दें कि वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में धमाल मचा कर रखा था. इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वैभव को लेकर हर कोई अपने अपने ओपिनियन देता दिखाई दिया है। लेकिन जब अजय जडेजा से वैभव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस 15 साल के बच्चे को सीधा इंडियन टीम में शामिल करवाने की बात करनी शुरू कर दी।

Viral Video Of Ajay Jadeja: अजय जडेजा का वायरल वीडियो

Ajay Jadeja On Vaibhav Sooryavanshi
Ajay Jadeja On Vaibhav Sooryavanshi (Source: Social Media)

सोशल मीडिया पर IPL 2026 के फाइनल के बाद अजय जडेजा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि आपको फाइनल मैच में कितना मज़ा आया? तो इसपर जवाब देत हुए अजय जडेजा ने कहा कि, ‘सिर्फ इस मैच में? ये पूछों कि पूरी लीग में इस साल कितना मज़ा आया? इस साल इन दोनों टीमों ने खूब मज़ा दिया। लेकिन एक टीम ही जीत सकती थी, हालांकि दुख होता है, जिस टीम के साथ आप बैठे थे वो नहीं जीती। लेकिन जो टीम जीती है उसके लिए खुशी होती है, है तो इंडिया की ही टीम सारी।’

Ajay Jadeja On Vaibhav Sooryavanshi: अजय जडेजा ने वैभव को लेकर क्या कहा?

Ajay Jadeja On Vaibhav Sooryavanshi
Ajay Jadeja On Vaibhav Sooryavanshi (Source: Social Media)

इसके बाद रिपोर्टर ने जब वैभव को लेकर पूछा कि वो इस टूर्नामेंट में नो डाउट आउटस्टैंडिंग रहे हैं, तो उनको आप कैसे देखते हैं? इसपर जवाब देते हुए अजय ने कहा कि, ‘भाई इससे अच्छा क्या खेलेगा आदमी, मुझे अगर चेयरमैन साहब दिखें तो मैं उन्हें कहूंगा चेयरमैन साहब इसे अभी टीम में नहीं डालोगे तो कब डालोगे? एक बात बताओं उम्र हो या ना हो इससे अच्छा क्या खेलेगा आदमी।’

Vaibhav Sooryavanshi News: अजय जडेजा भी है वैभव को फैन

Ajay Jadeja On Vaibhav Sooryavanshi
Ajay Jadeja On Vaibhav Sooryavanshi (Source: Social Media)

अजय जडेजा के इस बयान से ही पता चलता है कि उनके जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी वैभव की परफॉर्मेंस के कितने बड़े फैन हैं। अगर वैभव सूर्यवंशी को लेकर बात करें तो भले ही उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 ना जीत पाई हो। लेकिन उन्होंने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

सबसे पहले तो उन्हें ऑरेंज कैप का अवॉर्ड मिला, इसके अलावा सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए ‘सुपर सिक्सेज अवॉर्ड’, सबसे बेहतर स्ट्राइक रेट होने के चलते ‘सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड’, युवाओं में सबसे शानदार प्रदर्शन करने के लिए ‘इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन अवॉर्ड’ और अपनी टीम के लिए सबसे अहम योगदान देने के लिए वैभव सूर्यवंशी को ‘मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर अवॉर्ड’ समेत 5 अवॉर्ड से नवाजा गया।

Read More: IPL 2026 फाइनल के बाद Gujrat Titans की बस में लगी आग, सिराज समेत कई खिलाड़ियो को सड़क पर करना पड़ा इंतजार