Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू को लेकर क्या है Aaron Finch की राय, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की बात सुन आप हो जाएंगे शॉक

By rishabhpandey

Published on:

Aaron Finch On Vaibhav Sooryavanshi

Aaron Finch On Vaibhav Sooryavanshi: इंडिया के उभरते हुए युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को लेकर काफी दिनों से ये चर्चाएं चल रही हैं कि वो इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले हैं. क्योंकि वो डेब्यू करने की मिनीमम एज को पार कर चुके हैं जो कि है 15 साल. इसी के साथ खबरें ये भी आ रही हैं कि उन्हें आयरलैंड के दौरे पर नेशनल टीम में जगह मिलने वाली है. ऐसे में अगर उन्हें टीम इंडिया में जगह मिलती है, तो वो महान सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देंगे. सचिन अभी भारत के लिए इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं, उन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में पहला मैच खेला था.

Aaron Finch On Vaibhav Sooryavanshi: एरोन फिंच का वैभव के डेब्यू पर क्या है कहना?

Aaron Finch On Vaibhav Sooryavanshi (Source: Social Media)

वहीं अगर बात करें वैभव की तो वो अभी कुछ ही दिनों पहले 15 साल के हुए हैं. कई लोगों का मानना है कि उन्हें जल्द ही नेशनल टीम में जगह दी जानी चाहिए, जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि ये सोच रहे हैं कि उनके इंटरनेशनल डेब्यू के लिए जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. इसी बात को लेकर अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने एक बयान जारी किया है.

Aaron Finch On Vaibhav Sooryavanshi (Source: Social Media)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी सभी को प्रभावित कर रहे हैं, उन्हें सीनियर टीम में शामिल करने का सही समय भी है. लेकिन इसके लिए बाकी के खिलाड़ियों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, जो पहले से खेल रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी के साथ फिंच का ये मानना है कि अगर कोई पहले से खेल रहा प्लेयर चोटिल होता है या फिर अचानक से टीम मैनेजमेंट को किसी प्लेयर की जरूरत पड़ती है, तभी वैभव को खिलाना चाहिए.

Aaron Finch On Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को लेकर फिंच की राय

Aaron Finch On Vaibhav Sooryavanshi (Source: Social Media)

‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ से बात करते हुए एरोन फिंच ने कहा कि, “उन्हें शामिल करने का क्या ये सही समय है? शायद हां, उन्हें समय दे लेकिन ये भी महत्वपूर्ण है कि आप पहले से खेल रहे खिलाड़ियों का सम्मान करे जो लगातार अच्छा खेल रहे हैं.” फिंच का ये मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप में कई ऐसे प्लेयर्स रहे हैं जो कि टॉप परफॉर्मर लिस्ट में शामिल है, तो ऐसे में उनके प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

Aaron Finch On Vaibhav Sooryavanshi: एरोन फिंच ने दी चेतावनी

Aaron Finch On Vaibhav Sooryavanshi (Source: Social Media)

वैभव सूर्यवंशी की समझ और तकनीक की तारीफ करते हुए फिंच ने एक चेतावनी भी दी. उन्होंने कहा कि, ‘वैभव तेजी से सीखने वाले खिलाड़ी हैं, जो हर बार अलग प्लान के साथ आते हैं. बच्चे को खेलने दें, वह युवा है और उन्हेखेल को और सीखने दें. वह शानदार खिलाड़ी है, और उनके लिए मौका जरूर आएगा इसलिए उनपर ज्यादा प्रेशर न डाला जाए.’

Read More: LSG के हारने पर पहली बार खुश नजर आए Sanjiv Goenka, विराट कोहली संग बिताते दिखे क्वालिटी टाइम

Exit mobile version