Sanjiv Goenka With Virat Kohli: IPL 2026 इन दिनों बेहद ही रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है और बुधवार को हुए मैच में तो बेहद ही धमाकेदार राइवलरी देखे को मिली है. जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया. इस मैच में विराट कोहली ने 49 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वो अपनी हाफ सेंचुरी लगाने से चूक गए.
ये RCB की इस सीजन में चौथी जीत थी, जिसके बाद टीम प्वाइंट्स टेबल में फर्स्ट पोजिशन पर पहुंच गई है. जबकि LSG की ये लगातार दूसरी और इस सीजन की तीसरी हार है. हालांकि हर बार देखा जाता है कि लखनऊ की हार के बाद इस टीम के ओनर संजीव गोयनका मायूस हो जाते हैं या फिर गुस्से में दिखाई देत हैं, जो कि उनके चेहरे पर झलकती भी है. पर इस बार ऐसा नहीं हुआ और उसके पीछे का रिजन जानकर आप भी शॉक हो जाएंगे.
Orange Cap holder Virat Kohli shares a post-match moment with LSG Owner Sanjiv Goenka. pic.twitter.com/zFBnobNxLs
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 15, 2026
दरअसल बुधवार को जब लखनऊ हारी तो उसके बाद गोयनका जाकर विराट कोहली से मिले और इस दौरान वो काफी खुश थे, ऐसा लग रहा था कि ये एक फैन बॉय मोमेंट है और वो कोहली के बहुत बड़े फैन हैं. एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों ने काफी निराश किया, पूरी टीम 146 रनों पर सिमट गई थी. ओपनर मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 40 रनों की अच्छी पारी खेली थी.
पर उनके बाद आने वाले हर एक बल्लेबाज से जैसी उम्मीद जताई जा रही थी, वो उसपर वैसा खरा नहीं ऊतर पा रहे थे. लखनऊ के मेन प्लेयर एडन मार्क्रम 12 रन बनाकर आउट हुए, इसके बाद आए ऋषभ पंत 6 गेंदों में सिर्फ 1 रन बना पाए. निकोलस पूरन भी एक और बार फ्लॉप रहे, जो सिर्फ 1 रन बना पाए. अब्दुल समद का तो खाता भी नहीं खुला, लेकिन मुकुल चौधरी ने 28 गेंदों में 39 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम का स्कोर 146 तक पहुंचाया.
Sanjiv Goenka With Virat Kohli: कोहली और संजीव गोयनका की मुलाकात
What was Sanjiv Goenka showing to Kohli? Any guesses? pic.twitter.com/4vXBvKu2p5
— Kevin (@imkevin149) April 15, 2026
ऐसे में टारगेट का पीछा करते हुए विराट कोहली ने 49 रनों की शानदार पारी खेली थी. हालांकि उन्हें भी अफसोस हुआ कि वो अपने अर्धशतक से चूक गए और ये निराशा उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के चैहरे पर भी देखने को मिली. पर अंत में RCB इस मैच को 5 विकेट से जीत गई. मैच के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों ने भी कोहली से मुलाकात की और उनके साथ फोटो खिंचवाई. इस दौरान LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका भी पीछे नहीं रहे और वो भी कोहली से मिले. उन्होंने कोहली से मिलते समय अपने फोन में कुछ दिखाया, जिसके बाद वो काफी खुश नजर आए.
Sanjiv Goenka With Virat Kohli: मैच के बाद क्या बोले कोहली

आपको बता दें कि कोहली पिछले मैच के बाद ऑरेंज कैप होल्डर हो गए हैं. इस कैप को लेने के बाद उन्होंने कहा कि, “पिछले मैच की तुलना में आज अच्छा महसूस कर रहा था. हालांकि मैं 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं. मेरी तबियत पिछले 4-5 दिन से ठीक नहीं थी, पिछले मैच में घुटने में भी दर्द था.”
Sanjiv Goenka With Virat Kohli: पॉवरप्ले में ही अपनी टीम के लिए मैच बनाना चाहते थे कोहली

कोहली का मानना था कि वो पॉवरप्ले में ही अपनी टीम के लिए मैच बना सकते थे. इसपर उन्होंने कहा कि, “मैं मैच का डटकर सामना करना चाहता था. मुझे वह मैच भी खत्म कर देना चाहिए था. पिच पर घास काफी नहीं थी, यह सामान्य से धीमी थी, और पिछले कुछ दिन बहुत गर्म रहे हैं. मेरा मकसद पावरप्ले में ही विरोधी टीम से मैच छीन लेना था. आज अपने खेलने के तरीके से मैं खुश हूं.”






