ESPN Cricinfo एक्सपर्ट Aaron Finch के लिए कौन है उभरता हुआ सितारा? पंजाब केसरी संग खास पेशकश में हुआ खुलासा

By rishabhpandey

Published on:

Aaron Finch On Rivalry Week

Aaron Finch On Rivalry Week: IPL 2026 को शुरू हुए कुछ समय बीत चुका है. ऐसे में हर किसी को ये बात जानने की एक्साइटमेंट है कि कौन सा प्लेयर किस तरह की परफॉर्मेंस कर रहा है? इसके अलावा वो कौन सा प्लेयर होगा जो कि आईपीएल सीजन 19 के राइवलरी वीक में उभरता हुआ सितारा बनेगा? अब अगर इन सभी सवालों के जवाब एक क्रिकेट एक्सपर्ट से जानने को मिल जाए तो फिर क्या ही बात है. इस राइवलरी वीक में पंजाब केसरी से खास तौर पर जुड़े Cric Info एक्सपर्ट एरोन फिंच ने ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब दिए हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि चल रहे इस सीजन पर एरोन फिंच की क्या राय है?

ESPN cric info Expert: एरोन फिंच के हिसाब से कैसा चल रहा है राइवलरी वीक?

Aaron Finch On Rivalry Week
Aaron Finch On Rivalry Week (Source: Social Media)

पंजाब केसरी की जर्नलिस्ट अंजलि मैखूरी ने जब ऐरान फिंच से ये सवाल किया कि, ‘आपके एक्सपीरिएंस के अनुसार आईपीएल के इस राइवलरी वीक को सच में खास क्या बनाता है? और आपके अनुसार कौन सा वो युवा खिलाड़ी है जो इस राइवलरी वीक का उभरता सितारा बन सकता है? इसपर जवाब देते हुए एरोन फिंच ने कहा कि, ‘राइवलरी वीक आपीएल में पिछले 19 सालों से चलता आ रहा है और इस दौरान हमें कुछ बेहतरीन राइवलरीज़ देखी भी हैं, इसी के साथ कुछ ऐसे मैचेज भी हुए जो कि फैसं के लिए बेहद खास भी रहे’.

Aaron Finch On Breakout Star Of Rivalry Week: कौन है उभरता हुआ सितारा?

Aaron Finch On Rivalry Week
Aaron Finch On Rivalry Week (Source: Social Media)

इसके बाद अपनी बात को जारी रखते हुए एरोन फिंच ने राइवलरी वीक का उभरते सितारे के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘मुझे लगता है कि जिस तरीके से मैं ये सीजन देख रहा हूं उसमें प्रियांश आर्या एक होनहार उभरते हुए सितारे देखाई दे रहे हैं. उनकी एबिलिटी बॉलर्स के सामने अपना बेस्ट देने की और हर किसी के आगे बिना किसी झिझक के खेलने की उनकी काबिलियत भी किंग्स की टीम में बेहद ही कम लोगों में दिखाई देती है और अगर आप मुझसें पूछेंगे उभरते हुए सितारें के बारे में तो उसमें प्रियांश आर्या जरूर होंगे. क्योंकि उनकी डामिनेंस एक अलग ही लेवल पर देखने को मिल रहा है.’

Aaron Finch On IPL Rising Star: कौन सा प्लेयर बेहतरीन साबित हो सकता है?

Aaron Finch On Rivalry Week
Aaron Finch On Rivalry Week (Source: Social Media)

वहीं एक और उभरते हुए सितारें पर बात करते हुए Cric Info एक्सपर्ट ने कहा कि, ‘अभिषेक शर्मा भी उभरते हुए सितारों में से एक कहे जा सकते हैं, उनका खेलने का भारतीय अंदाज काफी बेहतरीन है और उन्होंने कई मौकों पर बल्लेबाजी भी की है, वो वनडे के लिए भी एक बेहतरीन प्लेयर साबित हो सकते हैं और अगर मुझे खास तौर पर किसी को उभरते हुए सितारे के तौर पर देखना हो तो उसमें प्रियांश आर्या का नाम ही होगा’.

Who Is Priority For Aaron Finch: कौन है एरोन फिंच के लिए प्राइयोरिटी?

Aaron Finch On Rivalry Week
Aaron Finch On Rivalry Week (Source: Social Media)

प्रियांश आर्या का नाम फिंच के लिए उभरते हुए सितारों में टॉप पर क्यों है इसपर बात करते हुए फिंच ने कहा कि, ‘प्रियांश को खेलते हुए देखा मेरे लिए काफी एन्जॉएबल होता है. उनके पास स्किल्स काफी ज्यादा है और पिछले साल से ही ये दिखाई भी दे रहा है और मैं यहां सिर्फ बैटिंग की बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि वो जिस तरह से सिचुएशन को देखते हुए खेलते हैं वो भी काबिलेतारीफ है. मुझे लगता है रिकी पॉन्टिंग जैसे महान मैंटॉर के साथ कन्सिस्टेंटली काम करना प्रियांश के लिए काफी बेनिफिटेबल रहा है’.

Read More: KKR को मिली हार पर Ajinkya Rahane ने जताया दुख, CSK को लेकर कही ये चौंकाने वाली बात