RJ Mahvash ने Yuzvendra Chahal के साथ क्यों बनाई थी दूरी?, सच्चाई जानकर आप हो जाएंगे हैरान

By rishabhpandey

Published on:

Yuzvendra Chahal And RJ Mahvash Breakup

Yuzvendra Chahal And RJ Mahvash Breakup: RJ Mahvash और Yuzvendra Chahal के रिश्ते को लेकर पिछले साल काफी चर्चाएं हुई थीं। धनश्री वर्मा से तलाक के बाद चहल को कई बार महवश के साथ देखा गया, जिसके बाद दोनों की डेटिंग की अफवाहें तेज हो गई थीं। आईपीएल सीजन के दौरान भी महवश अक्सर चहल के साथ नजर आई थीं। हालांकि बाद में दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया, जिससे ये कहा जाने लगा कि एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अब अलग हो गए हैं।

RJ Mahvash On Her Relationship With Yuzvendra Chahal: कैसा था आरजे महवश और युजवेंद्र चहल का रिश्ता?

Yuzvendra Chahal And RJ Mahvash Breakup (Source: Social Media)

लेकिन अब हाल ही में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुकीं आरजे महवश ने इन अफवाहों पर अपना रिएक्शन दिया है। अपनी आने वाली सीरीज ‘सतरंगी बदले का खेल’ के प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और युजवेंद्र चहल के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।

Yuzvendra Chahal News: आरजे महवश थी युजवेंद्र चहल की अच्छी दोस्त

Yuzvendra Chahal And RJ Mahvash Breakup (Source: Social Media)

एक इंटरव्यू में महवश ने कहा कि लोगों को छोटी-छोटी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने की आदत होती है। उन्होंने साफ किया कि उनके और चहल के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता था। महवश के मुताबिक, उस समय चहल अपने तलाक के कठिन दौर से गुजर रहे थे और उन्हें एक सच्चे दोस्त की जरूरत थी। ऐसे समय में वह उनके साथ मजबूती से खड़ी रहीं। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने के सवाल पर भी महवश ने कहा कि दोस्तों के बीच ऐसा होना आम बात है। कई बार दोस्ती में छोटी-मोटी नाराजगी हो जाती है और लोग एक-दूसरे को अनफॉलो कर देते हैं, लेकिन इसका मतलब रिश्ते का खत्म होना नहीं होता।

RJ Mahvash News: महवश थी चहल का सपोर्ट सिस्टम

Yuzvendra Chahal And RJ Mahvash Breakup (Source: Social Media)

उन्होंने आगे कहा कि आईपीएल के दौरान उनका पूरा ध्यान इस बात पर था कि चहल अच्छे से सीजन पूरा कर सकें। महवश ने खुद को युजवेंद्र चहल का “सपोर्ट सिस्टम” बताया और कहा कि आज भी जब दोनों मिलेंगे तो पहले जैसी ही गर्मजोशी के साथ मिलेंगे। आरजे महवश ने यह भी कहा कि लोगों ने बिना वजह उनके रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें बनाईं। हालांकि सोशल मीडिया पर दूरी दिखने के बावजूद दोनों के बीच दोस्ती अब भी कायम है।

Yuzvendra Chahal And RJ Mahvash Breakup: RJ Mahvash का करियर

Yuzvendra Chahal And RJ Mahvash Breakup (Source: Social Media)

अगर उनके करियर की बात करें तो आरजे महवश अब एक्टिंग में अपनी पहचान बनाने में जुटी हैं। वह जल्द ही ‘सतरंगी बदले का खेल’ में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ Kumud Mishra भी दिखाई देंगे। यह सस्पेंस और मिस्ट्री से भरपूर सीरीज 22 मई को रिलीज होगी।

इसके अलावा महवश पहले ‘प्यार पैसा प्रॉफिट’ जैसे प्रोजेक्ट का हिस्सा रह चुकी हैं, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर एवेलेबल है। वहीं आने वाले समय में वो फिल्म ‘टेढ़ी है पर मेरी है’ में Jitendra Kumar के साथ नजर आएंगी।

Read More: Arshdeep Singh की तिलक वर्मा को लेकर एक स्टेटमेंट ने मचाया बवाल, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई क्लास

Exit mobile version