बुरे फस गए Yashasvi Jaiswal और Shafali Verma, NADA ने लिया बड़ा Action

By Anjali Maikhuri

Published on:

Yashasvi Jaiswal NADA Notice

Yashasvi Jaiswal NADA Notice: भारतीय क्रिकेट के दो युवा चेहरे Yashasvi Jaiswal और Shafali Verma इस समय एक अलग वजह से चर्चा में हैं। दोनों खिलाड़ियों को भारत की एंटी-डोपिंग एजेंसी National Anti-Doping Agency यानी NADA की तरफ से नोटिस मिला है। बताया जा रहा है कि पिछले साल तय समय पर दोनों खिलाड़ी डोप टेस्ट के लिए मौजूद नहीं थे, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

क्रिकेट में डोप टेस्ट अब काफी सख्त हो चुके हैं। खासकर उन खिलाड़ियों के लिए जो बड़े स्तर पर खेलते हैं और देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। यशस्वी और शेफाली दोनों NADA के Registered Testing Pool यानी RTP में शामिल हैं। इस लिस्ट में वही खिलाड़ी रखे जाते हैं जिनकी नियमित निगरानी की जाती है।

RTP में शामिल खिलाड़ियों को अपनी लोकेशन की जानकारी लगातार अपडेट करनी पड़ती है। उन्हें यह बताना होता है कि वे किस शहर में हैं, किस होटल या घर में रुक रहे हैं और दिन के किस समय टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसी जानकारी के आधार पर अचानक डोप टेस्ट किया जाता है।

Yashasvi Jaiswal NADA Notice:

Yashasvi Jaiswal NADA Notice
Yashasvi Jaiswal NADA Notice

सूत्रों के मुताबिक, जब टेस्टिंग टीम तय समय पर पहुंची तो दोनों खिलाड़ी उपलब्ध नहीं थे। इतना ही नहीं, बाद में इस बारे में कोई साफ जवाब भी नहीं दिया गया। इसके बाद NADA ने इसे पहला “whereabouts failure” माना है।

हालांकि अभी यह मामला डोपिंग से जुड़ा नहीं है, लेकिन खेल नियमों में इसे हल्के में नहीं लिया जाता। क्योंकि खिलाड़ियों की जिम्मेदारी होती है कि वे हर समय टेस्टिंग के लिए तैयार रहें।

तीन बार गलती हुई तो बढ़ सकती है परेशानी

Shafali Verma
Shafali Verma

एंटी-डोपिंग नियमों के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी एक बार टेस्ट मिस करता है तो उसे चेतावनी की तरह देखा जाता है। लेकिन अगर 12 महीनों के अंदर तीन बार ऐसा होता है, तो इसे नियमों का गंभीर उल्लंघन माना जा सकता है। ऐसी स्थिति में खिलाड़ी पर बैन भी लगाया जा सकता है।

इसी वजह से यशस्वी और shefhali  का मामला चर्चा में है। दोनों खिलाड़ी भारतीय क्रिकेट के भविष्य माने जाते हैं और लगातार टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में इस तरह की खबर ने फैंस को भी हैरान किया है।

Board of Control for Cricket in India यानी BCCI ने भी माना है कि उसे NADA की तरफ से नोटिस की जानकारी मिल चुकी है। बोर्ड का कहना है कि वह पूरे मामले को समझेगा और यह पता लगाएगा कि आखिर टेस्ट क्यों मिस हुए। साथ ही आगे ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए जरूरी कदम भी उठाए जाएंगे।

ओलंपिक से पहले बढ़ी सख्ती

2028 Summer Olympics
2028 Summer Olympics

क्रिकेट की वापसी अब 2028 Summer Olympics में होने जा रही है। इसी वजह से दुनिया भर में क्रिकेट के अंदर एंटी-डोपिंग नियमों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। अब खिलाड़ियों को सिर्फ मैदान पर अच्छा प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि नियमों का पूरी तरह पालन भी करना होगा।

इस समय भारत के 13 क्रिकेटर NADA के RTP प्रोग्राम का हिस्सा हैं। इसमें Shubman Gill, Hardik Pandya, Jasprit Bumrah और Rishabh Pant जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

Also Read: Sanju Samson तोड़ने वाले हैं SKY का दिल , BCCI करने जा रहा बड़े बदलाव