Roman Reigns ने Backlash 2026 के लिए Jacob Fatu का चैलेंज किया एक्सेप्ट, जानें इस हफ्ते WWE Raw में क्या हुआ?

By rishabhpandey

Published on:

WWE Raw Highlights

WWE Raw Highlights: इस हफ्ते WWE Raw का एपिसोड काफी दमदार रहा, जहां कई शानदार मैच और सेगमेंट्स देखने को मिले। शो के दौरान Backlash 2026 के लिए स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया गया और बड़े मुकाबलों की घोषणा भी हुई। इसी के साथ टॉप सुपरस्टार्स ने अपने फरफॉर्मेंस से फैंस को खूब एंटरटेन भी किया।

WWE Raw Highlights (Source: Social Media)

शो की शुरुआत सैथ रॉलिंस और ब्रॉन ब्रेकर के सेगमेंट से हुई, जहां दोनों के बीच तीखी जुबानी जंग देखने को मिली। रॉलिंस ने ब्रेकर को बैकलैश 2026 के लिए मैच की चुनौती दी, जिसे ऑफिशियल तौर पर घोषित कर दिया गया। हालांकि इस बार दोनों के बीच हाथापाई नहीं हुई।

WWE Raw Highlights: कौन जीता इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप?

WWE Raw Highlights (Source: Social Media)

वहीं इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन पेंटा ने भी अपना खिताब रुसेव के खिलाफ डिफेंड किया। पेंटा ने चालाकी से रोलअप के जरिए जीत हासिल की। वहीं मैच के बाद रुसेव और ईथन पेज ने मिलकर पेंटा पर हमला किया, लेकिन जे’वॉन एवंस ने आकर उनकी मदद की।

WWE Raw Highlights (Source: Social Media)

वुमेंस डिवीजन में बैकी लिंच ने ओपन चैलेंज दिया, जिसे इयो स्काई ने एक्सेप्ट करते हुए लड़ाई शुरू कर दी। दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला हुआ, लेकिन ओस्का की दखलअंदाजी के कारण इयो को हार झेलनी पड़ी। इसके बाद ओस्का ने उन पर हमला भी किया।

WWE Raw Highlights (Source: Social Media)

एक दूसरे सेगमेंट में जो हेंड्री ने लोगन पॉल का मजाक भी उड़ाया। इसके बाद लोगन पॉल और ऑस्टिन थ्योरी रिंग में आए, जहां झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद स्ट्रीट प्रॉफिट्स ने आकर हेंड्री का साथ दिया और माहौल पूरी तरह गरमा गया।

WWE Raw Highlights (Source: Social Media)

वहीं रे मिस्टीरियो का मुकाबला एल ग्रांडे अमेरिकानो से हुआ, जो कि सच में काफी रोमांचक था और इसमें शानदार एक्शन भी देखने को मिला। हालांकि कई सालों के एक्सपीरिएंस का फायदा उठाते हुए मिस्टीरियो ने ये जीत भी अपने नाम की।

WWE Raw Highlights (Source: Social Media)

फिर ओबा फेमी ने ग्रेसन वॉलर के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की और मैच के बाद अपना ओपन चैलेंज जारी रखने की बात कही। अगर टैग टीम मुकाबले में रॉक्सन पेरेज और राकेल रोड्रिगेज का सामना लायरा वैल्किरिया और बेली से हुआ। मुकाबले के दौरान लिव मॉर्गन ने दखल दिया, जिससे अंत में लायरा और बेली को हार का सामना करना पड़ा।

WWE Raw Highlights (Source: Social Media)

पर सबसे धमाकेदार रहा मेन इवेंट जिसमें रोमन रेंस और जेकब फाटू आमने-सामने आए। दोनों के बीच पहले जुबानी जंग हुई, जिसके बाद फाटू ने रेंस पर हमला कर दिया। अंत में रेंस ने बैकलैश 2026 के लिए फाटू की चुनौती स्वीकार कर ली, जिससे यह मुकाबला और भी बेहतरीन बन गया।

Read More: Brock Lesnar ने क्यों लिया WWE से रिटायरमेंट?, जानें Triple H से बीस्ट के चल रहे विवाद की कहानी

Exit mobile version