Sachin Tendulkar की भगवान वेंकटेश्वर के प्रति श्रद्धा देख खुश हुए फैंस, जूते उतारता देख सबने की तीरफ

By rishabhpandey

Published on:

Sachin Tendulkars Ethics

Sachin Tendulkars Ethics: क्रिकेट की दनिंया में सबसे महान बल्लेबाज कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को लेकर देशभर में खास सम्मान देखने को मिलता है। शायद ही कोई ऐसा हो जो उनको क्रिटिसाइज करता दिखाई देता हो। हालांकि इसकी वजह सिर्फ उनका शानदार क्रिकेट करियर नहीं, बल्कि उनका शांत और मोटीवेशनल पर्लनैलिटी का होना भी है। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर उनके इसी स्वभाव को फिर से दर्शकों को दिखलाया है।

Sachin Tendulkar In Vishakhapatnam: सचिन तेंदुलकर ने भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की मूर्ति लेने से पहले उतार जूते

यह वीडियो आंध्र प्रदेश का है, जहां विशाखापत्तनम में आयोजित 100 साल पूरे होने के समारोह में सचिन तेंदुलकर शामिल होते हुए दिखाई दिए। इस दौरान जब वो नारा चंद्रबाबू नायडू के साथ भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की मूर्ति लेकर फोटो खिंचवा रहे थे, तो उससे पहले उन्होंने अपने जूते उतार दिए। उनके इस छोटे लेकिन सम्मानजनक कदम की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है।

Sachin Tendulkar’s career: कैसा रहा है सचिन का करियर?

Sachin Tendulkars Ethics (Source: Social Media)

अगर उनके क्रिकेट करियर की बात करें, तो सचिन तेंदुलकर ने 1989 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और साल 2013 तक वे खेलते रहे थे। इस दौरान उन्होंने 200 टेस्ट, 463 वनडे और 1 टी20 मैच खेला। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 53.8 की औसत से 15,921 रन बनाए, जिसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं वनडे में उन्होंने 44.8 की औसत से 18,426 रन बनाए और 49 शतक के साथ 96 अर्धशतक जड़े। टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने एकमात्र मैच खेलते हुए 10 रन बनाए।

Sachin Tendulkars Ethics: कैसा रहा सचिन का आईपीएल करियर?

Sachin Tendulkars Ethics (Source: Social Media)

आईपीएल में भी सचिन तेंदुलकर ने अपनी छाप छोड़ी थी। साल 2008 से 2013 के बीच उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 78 मैचों में 2334 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 13 अर्धशतक भी निकले।

Read More: इन 5 टीमों ने सबसे ज्यादा बार बनाया है 100 रन से कम का स्कोर, लिस्ट में चैंपियन टीम का नाम देख आप भी चौंक जाएंगे

Exit mobile version