25 साल के इस WWE सुपरस्टार ने अचानक ली रिटायरमेंट, करियर के दुखद अंत पर दे डाला ये बड़ा बयान

By rishabhpandey

Published on:

WWE Former Superstars

WWE Former Superstars: WWE WrestleMania 42 के बाद हाल ही में WWE ने मेन रोस्टर और NXT के कई सुपरस्टार्स को रिलीज किया है, जिससे रेसलिंग जगत में हलचल मच गई। इस लिस्ट में कुछ बड़े नाम भी शामिल थे, इसी बीच अब एक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है कि एक युवा स्टार ने महज 25 साल की उम्र में प्रोफेशनल रेसलिंग को अलविदा कहने का फैसला कर लिया है।

Roman Macek Statement: रोमन मैसेक ने WWE से निकलने पर क्या कहा?

एक्स WWE स्टार रोमन मैसेक, जो WWE में लुका क्रूसिफिनो के नाम से जाने जाते थे, उन्होंने हाल ही में अपने रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की है। WWE से रिलीज होने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि यह फैसला लेना उनके लिए आसान नहीं था।

WWE Former Superstars (Source: Social Media)

उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि “मैंने बहुत सोच-विचार के बाद अपने करियर को खत्म करने का निर्णय लिया है. WWE का हिस्सा बनना बचपन से मेरा सपना रहा है. ये मेरे लिए बहुत अनमोल है. मैं अपने फैंस का धन्यवाद करता है. आप सभी ने मेरे इस सफर को शानदार बनाया. मैं अपने दोस्तों का आभारी हूं. क्रिएटिव टीम और परफॉर्मेंस सेंटर के सभी लोगों को धन्यवाद.

जिन्होंने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, उन्हें भी धन्यवाद. मैंने बहुत कुछ सीखा, जिसे में बयां नहीं कर सकता हूं. मैं ऑफिशियल तौर पर रेसलिंग से संन्यास ले रहा हूं. ये मेरे लिए बिल्कुल भी आसान फैसला नहीं था, लेकिन मेरे लिए ये सही है. मेरे लिए पिछले चार साल WWE में शानदार रहे”.

Apollo Crews Statement:  अपोलो क्रूज ने WWE से निकलने पर क्या कहा?

WWE Former Superstars (Source: Social Media)

वहीं, WWE से रिलीज किए गए एक और सुपरस्टार अपोलो क्रूज ने भी WWE को लेकर इमोशनल रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपने 11 साल के लंबे सफर को याद करते हुए WWE का आभार जताया और कहा कि, “WWE को 11 सालों के लिए धन्यवाद. वाह 11 साल. बढ़िया सफर रहा. WWE में मौका मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है. मुझे मैसेज करने वालों का भी धन्यवाद.

मैं आप सभी का आभारी हूं. पूरे करियर में केवल एक ही गंभीर चोट लगी, जिसके कारण मुझे लंबे समय तक रिंग से बाहर रहना पड़ा. WWE के साथ अपने समय में मुझे कई शानदार पल जीने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है. बहुत ही रोमांचक सफर रहा है. जिन्होंने मेरा साथ दिया उन सभी का धन्यवाद. जिनके साथ भी मैंने रिंग शेयर किया है, उन सभी का धन्यवाद. हर चीज का अंत होता है और ये ही मेरा समय है”.

इन दोनों ही सुपरस्टार के निकाले जानें पर WWE के कई फैंस निराश दिखाई दिए हैं, पर हर सफर का अंत जरूर होता है और शायद इसी तरह इन सुपरस्टार के करियर का अंत होना लिखा था.

Read More: Brock Lesnar ने क्यों लिया WWE से रिटायरमेंट?, जानें Triple H से बीस्ट के चल रहे विवाद की कहानी

Exit mobile version