IPL 2026 के पहले ही मैच में विराट कोहली ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे तोड़ पाना है लगभग नामुमकिन

By rishabhpandey

Published on:

Virat Kohli Created History

Virat Kohli Created History: बीते दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. हम यहां विराट कोहली के फ्लाइंग किस की बात नहीं कर रहे, बल्कि उनकी ओर से बनाए गए एक ऐसे रिकॉर्ड की बात करे रहे हैं, जिसे तोड़ पाना शायद ही किसी के बस में हो. आईपीएल 2026 के पहले मैच में सभी की नजरें विराट कोहली पर थीं, किंग कोहली ने भी किसी को निराश नहीं किया और नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर आरसीबी को शानदार जीत दिलाई. लेकिन इसके साथ ही विराट कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Virat Kohli Created History: विराट ने बनाया ये नया रिकॉर्ड

Virat Kohli Created History (Source: Social Media)

सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने सिर्फ 38 गेंद में नाबाद 69 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले. किंग कोहली आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए 4 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. आईपीएल में इससे पहले कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं कर सका है और इसी वजह से विराट की ये पारी कई मायनों स्पेशल मानी जा रही है.

Virat Kohli Created History (Source: Social Media)

सनराइजर्स हैदराबाद से मिले 202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. विराट कोहली के सलामी जोड़ीदार फिल साल्ट महज 8 रन बनाकर आउट हुए. हालांकि, इसके बाद किंग कोहली ने देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर मोर्चा संभाला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई और विराट बेहतरीन लय में भी दिखाई दिए.

Virat Kohli Created History: बेंगलुरु और हैदराबाद के मैच का लेखा-जोखा

Virat Kohli Created History (Source: Social Media)

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 201 रनों का स्कोर खड़ा किया. हालांकि हैदराबाद की ओर कप्तानी की कमान संभालने वाले ईशान किशन ने 38 गेंद में 80 रनों की धुआंधार पारी खेली, लेकिन ईशान के अलावा बाकी के प्लेयर्स की परफॉर्मेंस वैसी नहीं थी, जैसा की टीम उम्मीद कर रही थी. युवा अनिकेत वर्मा ने भी स्कोर को रफ्तार देते हुए सिर्फ 18 गेंद में 43 रन बनाए थे.

पर उनकी ये मेहनत आखिर में जाकर खराब ही हो गई, क्योंकि वो इन रनों की बदौलत अपनी टीम की नईया पार नहीं लगा पाए. वहीं आरसीबी ने सिर्फ 9 के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था. फिल साल्ट आठ रन बनाकर आउट हुए, हालांकि, देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने टीम पर प्रेशर नहीं आने दिया और पडिक्कल ने सिर्फ 26 गेंद में 61 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं किंग कोहली आरसीबी को जीत दिलाकर वापस लौटे.

Read More: Virat Kohli ने आरसीबी को मैच जीतवाकर अनुष्का शर्मा को दी उड़ती हुई पप्पी, जीत के जश्न का वीडियो वायरल

Exit mobile version