Riyan Parag ने एलिमिनेटर मुकाबले में मिली जीत के बाद जताई खुशी, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कह डाली बड़ी बात

By rishabhpandey

Published on:

Riyan Parag On RR Win

Riyan Parag On RR Win: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली। इस जीत के बाद कप्तान रियान पराग काफी खुश नजर आए और उन्होंने टीम के गेंदबाजों की जमकर तारीफ की।

Riyan Parag Statement: बल्लेबाज़ी को लेकर रियान पराग ने क्या कहा?

Riyan Parag On RR Win (Source: Social Media)

हालांकि जीत के बावजूद रियान पराग ने माना कि टीम को बल्लेबाजी में अभी सुधार की जरूरत है, खासकर अंतिम ओवरों में। मैच के बाद उन्होंने कहा कि, “यह एक बेहतरीन मुकाबला था, लेकिन मुझे लगता है कि हम अभी भी पूरी तरह परफेक्ट नहीं थे। जिस तरह की शुरुआत हमें मिली थी, उसके बाद हमारा स्कोर कम से कम 260 रन होना चाहिए था। हमें यह सीखना होगा कि अच्छी शुरुआत के बाद पारी को मजबूत तरीके से कैसे खत्म किया जाए।”

Riyan Parag On Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को लेकर रियान ने क्या कहा?

Riyan Parag On RR Win (Source: Social Media)

रियान ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा कि टीम उन्हें खुलकर खेलने की पूरी आजादी देती है। उन्होंने कहा कि, “हम वैभव से ज्यादा बात नहीं करते। हम बस उन्हें अपने तरीके से खेलने देते हैं। उन्हें बल्लेबाजी करना बेहद पसंद है और नेट्स में वह काफी मेहनत करते हैं। वही आत्मविश्वास मैदान पर भी दिखाई देता है।”

Riyan Parag On Bowlers: गेदबाज़ी को लेकर रियान ने क्या कहा?

Riyan Parag On RR Win (Source: Social Media)

कप्तान ने गेंदबाजों के प्रदर्शन को जीत की सबसे बड़ी वजह बताया। उन्होंने कहा कि, “मैं गेंदबाजों के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हूं। शुरुआती ओवरों में ईशान किशन और ट्रेविस हेड ने तेजी से रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद हमारे गेंदबाजों ने शानदार वापसी की। टीम ने पूरे मैच में धैर्य बनाए रखा और यही हमारी सफलता की कुंजी रही।”

Riyan Parag On RR Win: कैसा रहा वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन?

Riyan Parag On RR Win (Source: Social Media)

इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 12 लंबे छक्के शामिल थे। वैभव ने महज 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर आईपीएल प्लेऑफ इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी लगा के सुरेश रैना के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।

अब राजस्थान रॉयल्स का सामना दूसरे क्वालीफायर में 29 मई को गुजरात टाइटंस से होगा, जहां टीम फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Read More: Pat Cummins ने बताई SRH टीम के हारने की वजह, जानें वैभव सूर्यवंशी को लेकर कप्तान ने क्या कहा?

Exit mobile version