Pat Cummins On Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला खत्म होने के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस भी युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। 15 साल के इस बल्लेबाज ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख ही बदल दिया। वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोककर हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। हालांकि वो क्रिस गेल के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड से थोड़ा पीछे रह गए, लेकिन उन्होंने यूनिवर्स बॉस का एक पुराना रिकॉर्ड जरूर तोड़ दिया।
Vaibhav Sooryavanshi Breaks The Record: क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा
दरअसल, आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड 2012 से क्रिस गेल के नाम था, जिसे कोई बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया था। लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने एलिमिनेटर मैच में 12 छक्के जड़ते हुए इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। उनकी 97 रन की पारी में 72 रन केवल छक्कों से आए थे।
Pat Cummins Statement: पैट कमिंस ने वैभव को लेकर क्या कहा?
हालांकि मैच के बाद पैट कमिंस ने कहा कि, “वैभव सूर्यवंशी ने अविश्वसनीय बल्लेबाजी की। विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छा था, लेकिन अगर गेंदबाज यॉर्कर डालने में थोड़ी भी गलती करे तो वह उसे छोड़ता नहीं है। हमारी टीम संतुलित थी, लेकिन उसने शानदार खेल दिखाया।”
कमिंस ने अपनी टीम के युवा गेंदबाजों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि, “प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमारी टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे युवा टीमों में से एक रही। कोचिंग स्टाफ ने कई नई प्रतिभाओं को खोजा है।”
Pat Cummins News: क्यों नही कर पाए टारगे अचीव?
244 रन के बड़े टारगेट का पीछा करने पर कमिंस ने कहा कि, “इतने बड़े स्कोर का पीछा करते समय हर चीज सही होना जरूरी होता है। हमने गलत समय पर महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए। हम टॉप-2 में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गए, लेकिन खिलाड़ियों की मेहनत पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता।”
Pat Cummins On Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स की कैसी रही परफॉर्मेंस
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने पावरप्ले में ही अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और ट्रेविस हेड जैसे बड़े बल्लेबाजों को आउट करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा झटका दिया। अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि ट्रेविस हेड ने 17 और ईशान किशन ने 33 रन बनाए।
हालांकि आर्चर रन रोकने में महंगे साबित हुए, लेकिन उन्होंने टीम को शुरुआती सफलता दिलाई। उन्होंने 4 ओवर में 58 रन देकर 3 विकेट झटके। वहीं नांद्रे बर्गर, सुशांत मिश्रा और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि यश पुंजा ने एक विकेट हासिल किया।
