IPL में Vaibhav Sooryavanshi ने बनाए ऐसे रिकॉर्ड, जिन्हें शायद ही कोई तोड़ पाए- देखें लिस्ट

By rishabhpandey

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi Unbreakable Record

Vaibhav Sooryavanshi Unbreakable Record: राजस्थान रॉयल्स ने जब वैभव सूर्यवंशी पर 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी, तब शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यह 14 साल का लड़का इतनी जल्दी आईपीएल में तहलका मचा देगा। कम उम्र में डेब्यू करने वाले वैभव ने अपने पहले ही सीजन में 206.5 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। हालांकि कई लोगों ने इसे केवल किस्मत का खेल बताया और कहा कि उनका यह प्रदर्शन ज्यादा समय तक नहीं टिकेगा।

Vaibhav Sooryavanshi Unbreakable Record: वैभव को वो रिकॉर्ड्स जो कि आने वाले खिलाड़ी शायद ही तोड़ पाएं

Vaibhav Sooryavanshi Unbreakable Record (Source: Social Media)

लेकिन आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले से आलोचकों को करारा जवाब दिया। पूरे सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाकर वह ऑरेंज कैप की दौड़ में बने रहे। इस दौरान उन्होंने कई ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम किए, जिन्हें तोड़ना आने वाले खिलाड़ियों के लिए बेहद मुश्किल साबित हो सकता है।

Vaibhav Sooryavanshi First Record: भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज आईपीएल शतक

Vaibhav Sooryavanshi Unbreakable Record (Source: Social Media)

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं। उन्होंने 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में सेंचुरी ठोकी थी। इसके बाद 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में शतक जड़कर उन्होंने खुद ही अपना रिकॉर्ड लगभग दोहरा दिया।

35 गेंद – वैभव सूर्यवंशी
36 गेंद – वैभव सूर्यवंशी
37 गेंद – यूसुफ पठान

Vaibhav Sooryavanshi Second Record: सबसे कम उम्र में आईपीएल डेब्यू

Vaibhav Sooryavanshi Unbreakable Record (Source: Social Media)

राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को मेगा ऑक्शन में तब खरीदा था, जब उनकी उम्र सिर्फ 13 साल थी। ऐसे में अगले ही साल उन्होंने 14 साल 23 दिन की उम्र में आईपीएल डेब्यू करते हुए इतिहास रच दिया था।

वैभव सूर्यवंशी – 14 साल 23 दिन
प्रयास राय बर्मन – 16 साल 157 दिन
मुजीब उर रहमान – 17 साल 11 दिन

Vaibhav Sooryavanshi Third Record: आईपीएल में सबसे तेजी से 50 छक्के

Vaibhav Sooryavanshi Unbreakable Record (Source: Social Media)

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में सबसे तेजी से 50 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने यह अचीवमेंट सिंर्फ 15 पारियों में हासिल की है, जबकि क्रिस गेल जैसे दिग्गज बल्लेबाज को इसके लिए 21 पारियां लगी थीं।

15 पारी – वैभव सूर्यवंशी
21 पारी – क्रिस गेल

Vaibhav Sooryavanshi Fourth Record: एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

Vaibhav Sooryavanshi Unbreakable Record (Source: Social Media)

आईपीएल 2026 में वैभव ने कुल 53 छक्के लगाए और एक सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम था।

53 छक्के – वैभव सूर्यवंशी
42 छक्के – अभिषेक शर्मा

Vaibhav Sooryavanshi Fifth Record: एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

Vaibhav Sooryavanshi Unbreakable Record (Source: Social Media)

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रन की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 12 छक्के लगाए, जो आईपीएल की एक पारी में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा सिक्स हैं।

12 छक्के – वैभव सूर्यवंशी
11 छक्के – मुरली विजय

कम उम्र में जिस खिलाड़ी को कई लोगों ने हल्के में लिया था, आज वही आईपीएल का सबसे बड़ा युवा सुपरस्टार बन चुका है। वैभव सूर्यवंशी ने ये साबित कर दिया है कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।

Read More: Heinrich Klaasen और Sanju Samson के बीच मैदान में हुआ था विवाद, अब ग्राउंड के बाहर क्यों हुई दोनों को लेकर चर्चा?

Exit mobile version