Sanju Samson And Heinrich Klaasen Clash: Sanju Samson को आमतौर पर शांत और संयमित खिलाड़ी माना जाता है, लेकिन सोमवार को खेले गए मुकाबले में उनका एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। दरअसल CSK और SRH के बीच हुए मैच के दौरान उनकी Heinrich Klaasen के साथ तीखी बहस हो गई, जिसने सभी को हैरान कर दिया। क्लासेन भी मैदान पर कम ही आक्रामक नजर आते हैं, ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई गर्मागर्मी चर्चा का विषय बन गई। हालांकि, बाद में दोनों ने समझदारी दिखाते हुए विवाद को खत्म कर दिया और एक-दूसरे के प्रति सम्मान भी जताया।
Sanju Samson News: स्टंपिंग के बाद बढ़ा मामला
यह घटना सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 15वें ओवर में हुई। जब Noor Ahmad की गेंद पर संजू सैमसन ने शानदार फुर्ती दिखाते हुए क्लासेन को स्टंप किया। फिर जब रिप्ले देखा गया तो उसमें क्लासेन का पैर हवा में नजर आया, जिसके बाद उन्हें आउट करार दिया गया। फिर आउट होने के बाद जब क्लासेन मैदान से बाहर जा रहे थे, तभी दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इसके बाद दोनों गुस्से में एक-दूसरे से कुछ कहते दिखाई दिए। इस दौरान नूर अहमद, Shivam Dube और अंपायरों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
Heinrich Klaasen: सोशल मीडिया पर खत्म हुआ विवाद
हालांकि अब मैच के बाद दोनों खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए सम्मान दिखाकर इस विवाद को खत्म कर दिया है। संजू सैमसन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्लासेन के साथ गले मिलते हुए तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा कि, “मैदान पर जो होता है, वह वहीं रह जाता है। मेरे दिल में उनके लिए बहुत प्यार और सम्मान है। वह बेहद शानदार इंसान हैं।”
वहीं, क्लासेन ने भी वही तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “दोस्त, आपके लिए हमेशा प्यार और सम्मान रहेगा। आपको खेलते देखना हमेशा अच्छा लगता है। शानदार खेल जारी रखो। हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं।” उन्होंने मजाकिया अंदाज में आगे लिखा कि, “अब आपकी अगली लड़ाई का इंतजार रहेगा।”
Sanju Samson And Heinrich Klaasen Clash: प्लेऑफ की रेस में CSK के लिए अहम मुकाबला
Chennai Super Kings के लिए आज यानी 21 मई का मुकाबला बेहद अहम है। टीम का सामना प्लेऑफ में जगह बना चुकी Gujarat Titans से होगा। चेन्नई के लिए यह मुकाबला करो या मरो जैसा है, क्योंकि हार मिलने पर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। अगर CSK जीत दर्ज करती है, तो उसे आगे की राह के लिए दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा। चेन्नई को उम्मीद करनी होगी कि Rajasthan Royals, Kolkata Knight Riders और Punjab Kings अपने आखिरी मुकाबले में हार जाएं। ऐसी सिचुएशन में कई टीमों के 14-14 प्वाइंट्स हो सकते हैं और फिर प्लेऑफ का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा।
