RR Trolls PBKS Online: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का आक्रामक सोशल मीडिया अंदाज आखिरकार उन पर ही भारी पड़ता दिखाई दिया। वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को बड़े अंतर से हराकर राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ का आखिरी टिकट हासिल कर लिया। इस जीत के साथ राजस्थान ने जहां टॉप-4 में जगह बनाई, वहीं श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का टूर्नामेंट में सफर खत्म हो गया। वहीं खास बात ये रही कि राजस्थान ने जीत के बाद सोशल मीडिया पर भी पंजाब को करारा जवाब दिया।
Meme War Between PBKS And RR: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच मीम वॉर
Panga na lo 😉 https://t.co/eKa8CqIM9c pic.twitter.com/w11Ff813hU
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 24, 2026
दरअसल, दोनों टीमों के बीच पूरे सीजन में सोशल मीडिया पर तंज और मीम्स का सिलसिला चलता रहा। इसकी शुरुआत 29 अप्रैल को हुई थी, जब राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को हराने के बाद सलमान खान के मशहूर डायलॉग “जिंटा टीम जीत गई क्या” का इस्तेमाल करते हुए एक मजेदार पोस्ट शेयर किया था। उस पोस्ट में डोनोवन फरेरा का वीडियो था और कैप्शन लिखा गया था, “रुको, रुको, सॉरी भाई आज नहीं।”
RR Trolls PBKS Online: पंजाब ने उड़ाया था राजस्थान का मज़ाक
https://t.co/U2s15XO2hS pic.twitter.com/YMhtLXRbsG
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 28, 2026
इसके बाद जब दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान को हराया, तब पंजाब ने बिना मैच खेले ही सोशल मीडिया पर राजस्थान का मजाक उड़ाया। पूरे सीजन दोनों फ्रेंचाइजियों के बीच इस तरह के मीम्स और जवाबी पोस्ट देखने को मिले। लेकिन अंत में राजस्थान रॉयल्स ने न सिर्फ मैदान पर जीत दर्ज की, बल्कि सोशल मीडिया की जंग में भी बाजी मार ली।
मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने के बाद राजस्थान ने पंजाब के पुराने “सॉरी भाई आज नहीं” वाले पोस्ट का मजेदार जवाब दिया। राजस्थान ने अर्जुन कपूर का वायरल मीम शेयर किया, जिसमें वह बंद गेट के बाहर खड़े दिखाई देते हैं, जबकि बाकी लोग पार्टी के अंदर जा रहे होते हैं। इस मीम में पार्टी के अंदर जाने वाली एक्ट्रेस पर “RR” लिखा गया था। यह पोस्ट पंजाब के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने और राजस्थान के आगे निकल जाने पर तंज के तौर पर देखा गया। इसके कैप्शन में राजस्थान ने लिखा, “पंगा ना लो।”
Shared Point Between PBKS And KKR: प्वाइंट शेयर करना पड़ा गया भारी
पंजाब किंग्स की सोशल मीडिया प्लानिंग पर सवाल तब और बढ़ गए, जब ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच के बाद टीम ने एक डांस वीडियो शेयर किया था। उस वीडियो में यह दिखाने की कोशिश की गई थी कि जैसे उन्होंने केकेआर को एक प्वाइंट “दान” में दिया हो। उस समय पंजाब लगातार जीत दर्ज कर रही थी और उसकी प्लेऑफ की जगह लगभग पक्की मानी जा रही थी।
हालांकि, टूर्नामेंट के अंत में वही शेयर प्वाइंट पंजाब के लिए नुकसानदायक साबित हुआ। पंजाब किंग्स 15 प्वाइंट्स के साथ लीग स्टेज खत्म कर पाई, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 16 प्वाइंट्स हासिल करके प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली। इस तरह सिर्फ एक प्वाइंट ने दोनों टीमों की किस्मत तय कर दी।
