Vaibhav Sooryavanshi ने तोड़े कई दिग्गज प्लेयर्स के रिकॉर्ड, जानें 15 साल के बच्चे ने क्या की करामात?

By rishabhpandey

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi Record

Vaibhav Sooryavanshi Record: आईपीएल 2026 का 32वां मैच बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजॉयंट्स के बीच खेला गया था, जिसमें सभी की निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर थीं। हालांकि, वैभव इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल सके और सिर्फ 8 रन ही बना पाए, लेकिन इन 8 रनों के बावजूद उन्होंने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वैभव अब आईपीएल इतिहास में सबसे तेज़ 500 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वो आईपीएल में सबसे युवा 500 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। यानी, उन्होंने एक नहीं बल्कि दो अचीवमेंट हासिल कर ली है।

Vaibhav Sooryavanshi Achievement: वैभव ने इन दिग्गज प्लेयरों को पछाड़ा

Vaibhav Sooryavanshi Record
Vaibhav Sooryavanshi Record (Source: Social Media)

वैभव ने अपनी इस अचीवमेंट को मैच के दौरान दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मारकर पूरा किया। उन्होंने सिर्फ 222 गेंदों में 500 रन पूरे किए है और इस तरह उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 500 रन बनाने के लिए 260 गेंदों का सामना किया था। इसके अलावा, प्रियांश आर्य को यह रिकॉर्ड बनाने के लिए 278 गेंदें लगी थीं, जबकि वीरेंद्र सहवाग को यह हासिल करने के लिए 280 गेंदें खेलनी पड़ी थीं।

इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज 500 रन बनाने के साथ-साथ आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। उन्होंने यह अचीवमेंट सिर्फ 15 साल और 26 दिन की उम्र में हासिल की है। जबकि, पृथ्वी शॉ ने 19 साल और 164 दिन की उम्र में 500 रन बनाए थे, वहीं संजू सैमसन ने यह मील का पत्थर 19 साल और 195 दिन की उम्र में हासिल किया था।

Vaibhav Sooryavanshi Record: कैसा है राजस्थान रॉयल्स का हाल?

Vaibhav Sooryavanshi Record
Vaibhav Sooryavanshi Record (Source: Social Media)

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 सीजन की शानदार शुरुआत की थी और पहले चार मैच जीतकर अपनी लय बनाए रखी थी, लेकिन उसके बाद टीम को दो लगातार हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भी राजस्थान का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप रहा और मोहम्मद शमी ने एक ही ओवर में दो विकेट झटककर उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं।

Lucknow Super Giants Performance: कैसा रहा लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन

Vaibhav Sooryavanshi Record
Vaibhav Sooryavanshi Record (Source: Social Media)

वहीं अगर बात करें लखनऊ सुपर जायंट्स की तो इस टीम की परफॉर्मेंस भी ज्यादा कुछ खास नहीं रही है। इस टीम ने 7 में से सिर्फ 2 मैच ही जीते हैं, ऐसे में अगर आने वाले समय में लखनऊ को अगर क्वालिफाई करना है तो उसे अपने अपकमिंग 7 मैचों में से कम से कम 6 मैच तो जीतने ही पड़ेंगे।

Read More: Rajasthan Royals की जीत के बाद Ravindra Jadeja को हुआ घमंड!, कहां- ‘निकोलस पूरन मेरी जेब में है’