Vaibhav Sooryavanshi In International: भारत के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को लेकर इन दिनों चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं. क्योंकि ऐसा बताया जा रहा है कि वो जल्द ही इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले है. वहीं खबर ये भी आई है कि 15 साल के इस खिलाड़ी को आयरलैंड दौरे के लिए पॉसिबल खिलाड़ियों के तौर पर शॉर्टलिस्ट किया गया है. उनके खेल के अंदाज को क्रिकेट फैंस एन्जॉय भी कर रहे हैं और इसी वजह से उनके इंटरनेशनल टीम में शामिल होने की मांग भी हो रही है.
Vaibhav Sooryavanshi In International: आईपीएल में दिखाया वैभव ने अपना जौहर

आईपीएल में भी ये देखने को मिला है कि उन्होंने बड़े ही घातक गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह की पहली गेंद पर ही आत्मविश्वास के साथ छक्का लगाया था और वो यहां नहीं रुके इसी ओवर में वैभव ने बुमराह के खिलाफ एक और छक्का जड़ दिया था. उन्होंने ट्रेंट बोल्ट, भुवनेश्वर कुमार और जॉश हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाजों पर भी उसी रफ़्तार से रन बनाए, जिसके लिए वो जाने जाते हैं.
हालांकि उनके इंटरनेशनल टीम में शामिल किए जाने की खबरों ने एक और बहस छेड़ दी है. अगर वैभव को प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है तो बाहर कौन होगा? कप्तान सूर्यकुमार यादव की पोजीशन को लेकर भी लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं, क्योंकि वो भी अपनी फॉर्म से जूझते हुए नजर आए हैं.

आपको बता दें कि भारतीय टीम जून में आयरलैंड का दौरा करेगी, जो इंग्लैंड दौरे से पहले होगा. यहां भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी20 मैच खेले जाएंगे और रिपोर्ट के अनुसार वैभव को इस दौरे के लिए पॉसिबल प्लेयर्स के तौर पर शॉर्टलिस्ट किया है. हालांकि अभी ये तय नहीं है कि वह आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू करेंगे या उसके बाद जिम्बाब्वे दौरे में या वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में या जापान में होने वाले एशियन गेम्स में उनको मौका मिलेगा?
BCCI के एक सूत्र ने मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान बताया कि, “चयनकर्ताओं से BCCI के लॉजिस्टिक्स विभाग ने कम से कम 35 प्लेयर्स के नाम मांगे थे, जिनके आयरलैंड के वीजा की प्रक्रिया पूरी की जानी थी.” रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि 15 की जगह आयरलैंड दौरे के लिए 16 या 17 प्लेयर्स की टीम चुनी जा सकती है. लेकिन बड़ा सवाल यही है कि अगर वैभव प्लेइंग 11 में शामिल होते हैं तो उनकी जगह पत्ता किसका कटेगा?
Vaibhav Sooryavanshi In International: कौन होगा बाहर?

अभी के समय में भारतीय टी20 टीम में ओपनिंग के लिए 3 ऑप्शन्स मौजूद हैं. अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन और ईशान किशन. इन तीनों ने ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया था और शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया को वर्ल्ड कप जीतवाया था. संजू टूर्नामेंट के बेस्ट प्लेयर चुने गए थे, वहीं अभिषेक टी20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं और ईशान ने भी विस्फोटक अंदाज से काफी प्रभावित किया है और यशस्वी जायसवाल भी एक बेहतर ऑप्शन हैं, लेकिन अब तक उन्हें टी20 में ज्यादा मौके नहीं मिले हैं.
रिपोर्ट में सूत्र ने बताया कि, “चयन समिति का मानना है कि वैभव तैयार हैं, लेकिन फिर आपको संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों के बारे में भी सोचना होगा. इन सभी ने ही T20 वर्ल्ड कप फाइनल में फिफ्टी जड़ी थी. अगर आप चौथे ओपनर को टीम में शामिल करते हैं, तो यशस्वी जायसवाल भी एक विकल्प के तौर पर मौजूद हैं.”
Vaibhav Sooryavanshi In International: सूर्यकुमार यादव की पोजीशन पर उठेंगे सवाल

ऐसे में यहां सूत्र ने एक और सवाल खड़ा खर दिया है कि अगर वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा में से किसी एक को बाहर किया जाता है तो फिर सूर्यकुमार यादव की पोजीशन पर भी सवाल उठेंगे, क्योंकि वो भी अपने बल्ले से कुछ खास कमाल कर के नहीं दिखा पा रहे हैं. सूत्र ने आगे कहा है कि, “वैभव सूर्यवंशी तैयार हैं, लेकिन फिर संजू या अभिषेक को बाहर करने के लिए कोई ठोस कारण बताना होगा. क्योंकि इनमें से किसी एक को बाहर किया जाता है तो सवाल बनेगा कि सूर्यकुमार अपनी जगह कैसे बनाए हुए हैं.”
Vaibhav Sooryavanshi In International: एशियन गेम्स में होगा वैभव का डेब्यू?

इसी के साथ सूत्र ने एक तरीके से ये सिग्नल भी दिया है कि वैभव जापान में होने वाले एशियन गेम्स में इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि, “आयरलैंड या जिम्बाब्वे दौरे पर वैभव डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन सही मंच एशियन गेम्स या वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज हो सकती है. क्योंकि दोनों एक ही समय में है, ऐसे में टीम इंडिया को 2 टीम बनानी पड़ेंगी. अगर इससे पहले उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला तो यहां जरूर डेब्यू कर सकते हैं.”
Read More: LSG के हारने पर पहली बार खुश नजर आए Sanjiv Goenka, विराट कोहली संग बिताते दिखे क्वालिटी टाइम






