Vaibhav Sooryavanshi के सामने घुटने टेकते दिखे आकाश सिंह, गावस्कर का भी कमेंट्री के दौरान फूटा गुस्सा

By rishabhpandey

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi Dominate Akash Singh

Vaibhav Sooryavanshi Dominate Akash Singh: आईपीएल 2026 के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस मैच में एलएसजी के तेज गेंदबाज Akash Singh सबसे ज्यादा चर्चा में रहे, लेकिन इस बार वजह उनकी अच्छी गेंदबाजी नहीं बल्कि महंगी गेंदबाजी रही। आकाश सिंह ने अपने 3 ओवर के स्पेल में 54 रन खर्च कर दिए। पिछले मुकाबले में Chennai Super Kings के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले आकाश इस बार राजस्थान के बल्लेबाजों के सामने पूरी तरह बेअसर नजर आए।

Vaibhav Sooryavanshi News: 220 रन भी नहीं बचा सकी लखनऊ

Vaibhav Sooryavanshi Dominate Akash Singh (Source: Social Media)

आपको बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। लेकिन राजस्थान के सलामी बल्लेबाज Yashasvi Jaiswal और युवा बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi ने इस टारगेट को बेहद आसान बना दिया। LSG को शुरुआत में एक विकेट जरूर मिला, लेकिन इसके बाद राजस्थान के बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली। आकाश सिंह ने यशस्वी जायसवाल को आउट किया, लेकिन इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने उनकी गेंदों पर चौके-छक्कों की बरसात कर दी।

Sunil Gavaskar On Akash Singh: सुनील गावस्कर ने की आलोचना

Vaibhav Sooryavanshi Dominate Akash Singh (Source: Social Media)

मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे पूर्व भारतीय कप्तान Sunil Gavaskar भी आकाश सिंह के रवैये से खुश नहीं दिखे। उन्होंने लाइव कमेंट्री में तंज कसते हुए कहा कि अब वह “पर्ची वाला सेलिब्रेशन” क्यों नहीं दिखा रहे हैं। गावस्कर ने कहा कि खिलाड़ियों को थोड़ा शांत और संतुलित रहना चाहिए। उनका मानना है कि सिर्फ एक विकेट मिलने पर ज्यादा एक्साइटेड होना सही नहीं, क्योंकि अगर अगली गेंदों पर बल्लेबाज लगातार रन बना दें तो वह रवैया अच्छा नहीं लगता। उन्होंने यह भी कहा कि आकाश ने सिर्फ 17 गेंदों में 48 रन दे दिए, ऐसे में ज्यादा एटीट्यूड दिखाना सही नहीं माना जाएगा।

Vaibhav Sooryavanshi Dominate Akash Singh: पहले वायरल हुआ था सेलिब्रेशन

Vaibhav Sooryavanshi Dominate Akash Singh (Source: Social Media)

दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में आकाश सिंह ने 26 रन देकर 3 विकेट लिए थे। उस मुकाबले में विकेट लेने के बाद उनका जेब से पर्ची निकालकर दिखाने वाला सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। हालांकि बाद में आकाश सिंह ने सफाई देते हुए कहा था कि उनका सेलिब्रेशन किसी खिलाड़ी को चिढ़ाने के लिए नहीं था। उन्होंने बताया था कि वह खुद को मोटिवेट करने के लिए ऐसा करते हैं।

Read More: Vaibhav Sooryavanshi बनाते जा रहे हैं रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड, 15 साल की उम्र में इस बच्चे ने आंद्रे रसल को भी पछाड़ा

Exit mobile version