Vaibhav Sooryavanshi की बढ़ गई ब्रांड वेल्यू, जानें अब 15 साल के बच्चे को कंपनियां कितने पैसे दे रही हैं?

By rishabhpandey

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi Brand Value

Vaibhav Sooryavanshi Brand Value: जब राजस्थान रॉयल्स ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था, तब क्रिकेट जगत में उनकी पहचान मुख्य रूप से उनकी कम उम्र को लेकर हुई थी। महज 13 साल की उम्र में आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले इस खिलाड़ी को लेकर काफी चर्चाएं भी हुई थीं। हालांकि, बेहद कम समय में वैभव ने अपने प्रदर्शन से ये साबित कर दिया कि वो सिर्फ एक प्रतिभाशाली युवा नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ बड़ा सितारा हैं।

अपने डेब्यू आईपीएल सीजन में मात्र 35 गेंदों में शतक जड़कर रिकॉर्ड बनाने वाले वैभव ने IPL 2026 में भी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पूरे सीजन में उनके बल्ले से लगातार रन निकले, जिसके चलते उनकी पॉपुलैरिटी और मार्केट वेल्यू दोनों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

Vaibhav Sooryavanshi News: ब्रांड एंडोर्समेंट फीस हुई दोगुनी

Vaibhav Sooryavanshi Brand Value
Vaibhav Sooryavanshi Brand Value (Source: Social Media)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, IPL 2026 शुरू होने से पहले वैभव सूर्यवंशी एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए करीब 1 करोड़ रुपये फीस लेते थे। उन्होंने रेड बुल और कॉम्प्लान जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ इसी फीस पर कोलेब किया था। लेकिन आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी मांग तेजी से बढ़ी है। अब एक ब्रांड डील के लिए वो लगभग 2 करोड़ रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। देश ही नहीं, विदेशों में भी उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ रही है। यही वजह है कि कई बड़ी कंपनियां उन्हें अपने ब्रांड से जोड़ने के लिए एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं।

Vaibhav Sooryavanshi In Auction: ऑक्शन में मिल सकती है रिकॉर्ड कीमत

Vaibhav Sooryavanshi Brand Value
Vaibhav Sooryavanshi Brand Value (Source: Social Media)

राजस्थान रॉयल्स ने वैभव को सिर्फ 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा था, क्योंकि उस समय उनकी एबिलिटी से ज्यादातार फ्रेंचाइजियां पूरी तरह परिचित नहीं थीं। लेकिन मौजूदा समय में अगर आईपीएल नीलामी होती है, तो क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि उन्हें 20 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की बोली मिल सकती है। हालांकि राजस्थान रॉयल्स किसी भी सिचुएशन में इस युवा स्टार को अपने साथ बनाए रखना चाहेगी।

Vaibhav Sooryavanshi In IPL 2026: IPL 2026 में रहा दबदबा

Vaibhav Sooryavanshi Brand Value
Vaibhav Sooryavanshi Brand Value (Source: Social Media)

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की। इसके अलावा उन्हें सीजन का मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर (MVP), इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन और सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन जैसे बेहतरीन अवॉर्ड भी मिले। उन्होंने 16 पारियों में 776 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे। प्लेऑफ मुकाबलों में भी उनका बल्ला जमकर बोला, हालांकि वह दोनों मैचों में शतक से बेहद करीब रह गए। एलिमिनेटर में उन्होंने 97 रन और क्वालीफायर-2 में 96 रन की शानदार पारी खेली।

Vaibhav Sooryavanshi Brand Value: छक्कों के मामले में रचा इतिहास

Vaibhav Sooryavanshi Brand Value
Vaibhav Sooryavanshi Brand Value (Source: Social Media)

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने कुल 72 छक्के लगाए और आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2012 में 59 छक्के लगाए थे। इस अचीवमेंट के साथ वैभव ने लीग के इतिहास में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है। कम उम्र में रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी अब सिर्फ एक युवा प्रतिभा नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के भविष्य के सबसे चमकदार सितारों में गिने जा रहे हैं।

Read More: IPL जीतने के बाद प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, तस्वीरें हुईं वायरल