क्या Vaibhav Sooryavanshi सच में 15 साल के हैं?, BCCI की जांच में सच्चाई आई सामने

By rishabhpandey

Published on:

Vaibhav Sooryavanshi Actual Age

Vaibhav Sooryavanshi Actual Age: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी एक ऐसा नाम बनकर उभरें हैं जो कि क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों पर भी कहर बरपाते दिखाई दिए हैं. पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान तो कह चुके हैं कि वैभव के नाम से बड़े-बड़े गेंदबाज भी डरे हुए हैं. अब तक IPL 2026 में महज 19 मैचेज़ खेले गए हैं और इतने में ही 15 वर्षीय वैभव ने 200 रन बना लिए हैं. खूब सारे रन बनाने तक तो ठीक था, लेकिन जिस तरह उन्होंने जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गजों को निशाना बनाया है, उसे हजम कर पाना सच में काफी मुश्किल है.

Vaibhav Sooryavanshi Actual Age: कब से उठे वैभव की उम्र पर सवाल?

Vaibhav Sooryavanshi Actual Age (Source: Social Media)

वैभव ने पिछले सीजन भी तबाही मचाई हुई थी, जहां उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 7 मैचों में 252 रन बनाए थे, वो भी 206 से अधिक के स्ट्राइक रेट से. लेकिन तब से ये सवाल उठने लगे थे कि क्या वैभव सच में इतनी कम उम्र के हैं भी या नहीं? सोशल मीडिया पर लगातार लोग सवाल उठाते रहे हैं कि वैभव ने उम्र में हेराफेरी की है. पर इन सभी आरोपों के बीच अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें BCCI द्वारा वैभव का बोन टेस्ट करवाने का दावा किया गया है.

Vaibhav Sooryavanshi Actual Age: वैभव की असली उम्र, खुला बड़ा राज

Vaibhav Sooryavanshi Actual Age (Source: Social Media)

IPL 2025 सीजन के समय जब वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर सवाल उठे थे, तब वैभव के पिता संजीव ने खुलासा किया था कि 2019 में BCCI ने उनके बेटे का बोन टेस्ट करवाया था और उस बोन टेस्ट से सब साफ हो गया था कि वैभव ने उम्र में कोई हेराफेरी नहीं की है. ऐसे में अब उसी बोन टेस्ट की बात को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ है.

Vaibhav Sooryavanshi Actual Age: BCCI ने की है उम्र की पुष्टि

Vaibhav Sooryavanshi Actual Age (Source: Social Media)

वायरल पोस्ट में एक व्यक्ति ने दावा किया है कि BCCI ने 2019-20 सेशन के समय वैभव का बोन टेस्ट किया था, उन दिनों वैभव अंडर-16 खेल रहे थे. इस पोस्ट में बताया गया कि उस समय वैभव की उम्र लगभग 8.5 वर्ष थी, लेकिन 2 अलग-अलग बार बोन टेस्ट करने पर उनकी उम्र 10.4 साल और 10.1 आई थी. इसमें 2 साल से कम का अंतर है, जो क्रिकेट के लिए एक्सेप्टिंग बॉर्डर के अंदर बताया गया.

बोन टेस्ट की जांच रिपोर्ट में आमतौर पर 2-3 साल का अंतर आ सकता है, इसलिए वैभव का अंतर एक्सेप्टिंग बॉर्डर के अंदर आता है. इस व्यक्ति के हिसाब से 57 खिलाड़ियों की जांच रिपोर्ट में 3.5-4 साल का अंतर आया था, लेकिन इसके बावजूद भी उन सभी खिलाड़ियों को क्लियरेंस मिल गया था.

Read More: Axar Patel किसको मानते है Delhi Capitals की हार का जिम्मेदार?, जानें किसका प्रदर्शन रहा बेहतर!

Exit mobile version