Tim David Cricketing Journey: RCB के लिए बीते दिन ऑलराउंडर टिम डेविड ने ऐसी धमाकेदार पारी खेली, जो कि बैगलुरू को जीत दिलाने में काफी अहम साबित हुई. टिम ने महज 25 गेंदों में 70 रन की शानदार पारी खेलते हुए चैन्नई को लगभग बैकफुच पर ढकेल दिया था. लेकिन क्या आप ये जामते हैं कि टिम डेविड को अपनी पर्सनल लाइफ में यहां तक पहुंचने के लिए कितना स्ट्रगल करना पड़ा था और वो असल में अस्ट्रेलिया के हैं भी नहीं. अगर आपको अब तक ये बातें नहीं पता थी, तो चलिए आज हम आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी देते हैं.
टिम डेविड वैसे सिंगापुर के मूल निवासी हैं, लेकिन उनका पालन-पोषण वेस्ट ऑस्ट्रेलिया में हुआ है. वो क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना चुके हैं और उन्होंने दुनिया भर की कई क्रिकेट फ्रेंचाइजी के लिए खेला है. हालांकि उन्होंने वैसे तो कोई डोमेस्टिक मैच नहीं खेला है, लेकिन उन्हें सबसे पहले सिंगापुर के लिए खेलने का मौका 2019 में टी20 विश्व कप क्वालीफायर के दौरान मिला. जब वो अपना पहला मैच खेल रहे थे और उस मैच में उन पर सबकी नजर थी. क्वालीफायर में उनके शानदार प्रदर्शन के बाद, पर्थ स्कॉर्चर्स के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के बाद, उन्हें 2020/21 सीज़न में होबार्ट हरिकेंस ने BBL के लिए चुना.
Tim David Cricketing Journey: कहां से पॉवर हिटर बनें टिम डेविड?
इसके बाद BBL में इस प्लेयर ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया और ये एक पॉवर हिटर के तौर पर निखर के सामने आए. फिर साल 2021 में, इस पावर हिटर को कई ऑफर मिलने लगे, उन्होंने पीएसएल में लाहौर कलंदर्स की ओर से भी खेले, हालांकि फिर बाद में साल 2022 में मुल्तान सुल्तांस ने उन्हें खरीद लिया. फिर टी20 ब्लास्ट के लिए उन्हें मेन्स हंड्रेड कॉम्पटीशन में सदर्न ब्रेव्स ने अपनी टीम में शामिल किया. इसके अलावा, उन्हें सीपीएल के लिए सेंट लूसिया किंग्स ने भी खरीदा था. इतनी जंतो जहत करने के बाद उन्हें फाइनली ऑस्ट्रेलिया के लिए इंटरनेशनल खेलने का मौका साल 2022 के सितम्बर में मिला.
Tim David Cricketing Journey: कब खेला था टिम ने अपना पहला IPL Match?
हालांकि डेविड ने 2021 में अपना पहला आईपीएल मैच खेल लिया था, जब बेंगलुरु ने उन्हें फिन एलन की जगह पर साइन किया, हालांकि उन्हें ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला. इसके बाद 2022 में मुंबई ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया, जहां उन्होंने लगातार तीन सीजन में 150 से अधिक के स्ट्राइक रेट के साथ शानदार प्रदर्शन किया.
दुनिया भर की लीगों में टिम के धमाकेदार प्रदर्शन ने आखिरकार सितंबर 2022 में उन्हें ऑस्ट्रेलिया की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में जगह दिलाई और उन्होंने भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की ओर से वेस्फोटक पारी खेली. फिर एक साल बाद, 2023 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना वनडे डेब्यू भी किया, जिससे नेशनल टीम में उनकी जगह और मजबूत हो गई.
Tim David Cricketing Journey: मुंबई इंडियंस से कब टूटा था नाता?
उसी साल, उन्होंने एमआई न्यूयॉर्क के साथ मेजर लीग क्रिकेट में सफलता हासिल की और टीम को खिताब जीतने में मदद की. उन्होंने 2024/25 बीबीएल में भी अपनी फ्रेंचाइजी की सफलता को जारी रखा और होबार्ट हरिकेंस के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने. लगातार शानदार बल्लेबाजी के बावजूद, मुंबई ने उन्हें 2025 आईपीएल में ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया, जिसके बाद उनकी पहली आईपीएल टीम बेंगलुरु ने उन्हें 3 करोड़ रुपये में वापस खरीद लिया.
Tim David Cricketing Journey: RCB ने कब किया रिटेन?
आरसीबी में उनकी वापसी काफी सफल साबित हुई, क्योंकि वे उस टीम का हिस्सा थे जिसने फ्रेंचाइजी को पहला आईपीएल खिताब दिलाया. डेविड ने फिनिशर की भूमिका निभाते हुए कई प्रभावशाली पारियां खेलीं. स्वाभाविक रूप से, आरसीबी ने अगले सीजन के ऑक्शन से पहले उन्हें टीम में बरकरार रखा. टिम ने 2025 के बाकी बचे समय में भी फ्रेंचाइजी लीग और ऑस्ट्रेलिया की जर्सी में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा. वेस्ट इंडीज दौरे पर डेविड ने 37 गेंदों में तूफानी शतक बनाया, जो उनका पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक था.
हालांकि, साल के अंत तक आते-आते टिम को बीबीएल के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई, जिससे उनका टूर्नामेंट बीच में ही खत्म हो गया और उन्हें 2026 टी20 विश्व कप के लिए फिट होने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. हालांकि वे समय पर ठीक हो गए, लेकिन वे ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाए क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी, जिससे पर्सनल तौर पर टिम और टीम के लिए भी टूर्नामेंट निराशाजनक रहा था.
Read More: आखिर राजस्थान रॉयल्स के आगे क्यों हार गई GT, जानें प्लानिगं में कहां रह गई कमी?
