T 20 World Cup जीतने के बाद अब टीम इंडिया इन देशों के साथ खेलेगी अपने अपकमिंग मैचेस, देखें शेड्यूल

By rishabhpandey

Published on:

Team India Upcoming Matches

Team India Upcoming Matches: इंडियन क्रिकेट टीम ने हाल ही में ICC Men’s T20 World Cup 2026 जीतकर इतिहास रच दिया है. दुनिया भर में अपनी ताकत का लोहा मनवाने के बाद अब विश्व चैंपियन अगले एक साल में कई इंटरनेशनल सीरीज खेलने की तैयारी में हैं. खबर है कि टीम इंडिया आने वाले महीनों में श्रीलंका और आयरलैंड का दौरा कर सकती है, जहां टी20 मैचों की सीरीज आयोजित की जाएगी.

Team India Upcoming Matches: श्रीलंका दौरे पर बढ़ सकते हैं टी20 मैच

Team India Upcoming Matches (Source: Social Media)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI श्रीलंका दौरे के कार्यक्रम में कुछ बदलाव पर विचार कर रहा है. फिलहाल भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाने की प्लानिंग है, जो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे. अब संभावना जताई जा रही है कि इन टेस्ट मैचों से पहले तीन टी20 मुकाबले भी कराए जाएं. अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम का ये दौरा टी20 मुकाबलों से शुरू हो सकता है.

Team India Upcoming Matches: बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जुटाया जा सकता है फंड

Team India Upcoming Matches (Source: Social Media)

बताया जा रहा है कि ये प्रोपोजल श्रीलंका क्रिकेट की ओर से आया है. श्रीलंका में पिछले साल आए एक बड़े तूफान के कारण कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ था. ऐसे में शेड्यूल मैचों के अलावा टी20 मैच आयोजित कर के राहत कार्यों के लिए धन जुटाने की प्लानिंग बनाई जा रही है.

Team India Upcoming Matches: आयरलैंड में भी हो सकती है छोटी टी20 सीरीज

Team India Upcoming Matches (Source: Social Media)

श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया आयरलैंड में भी टी20 सीरीज खेल सकती है. इसके लिए बीसीसीआई और क्रिकेट आयरलैंड के बीच बातचीत चल रही है. अगर सब कुछ सही चला तो ये सीरीज जून के आखिरी हफ्ते में आयोजित हो सकती है. भारतीय टीम पहले भी कई बार आयरलैंड का दौरा कर चुकी है. 2018, 2022 और 2023 में भारत ने डबलिन में टी20 मुकाबले खेले थे, जिन्हें वहां क्रिकेट के प्रचार के लिए अहम माना गया था.

Team India Upcoming Matches: इंग्लैंड दौरा भी रहेगा अहम

Team India Upcoming Matches (Source: Social Media)

अगर जो सीरिज बताई जा रही है वो तय समय पर हो गई तो इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा भी करेगी. इस दौरे में भारत को सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है, जिसमें वनडे और टी20 मैच शामिल होंगे.

इसके अलावा भारतीय टीम जून में अपने घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ भी सीरीज खेलेगी. इस घरेलू सीरीज में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच होने की संभावना है. टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अब टीम इंडिया के सामने लगातार अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की चुनौती होगी. ऐसे में फैंस को आने वाले समय में लगातार क्रिकेट का फीवर चढ़ने वाला है.

Team India Upcoming Matches: भारतीय टीम का संभावित शेड्यूल

Team India Upcoming Matches (Source: Social Media)

6-20 जून 2026

भारत बनाम अफगानिस्तान
जगह: भारत
मैच: 1 टेस्ट और 3 वनडे
जून 2026 का आखिरी सप्ताह (संभावित)

भारत बनाम आयरलैंड
जगह: डबलिन, आयरलैंड
मैच: टी20 सीरीज (संभावित)
1-19 जुलाई 2026

भारत बनाम इंग्लैंड
जगह: इंग्लैंड
मैच: 3 वनडे और 5 टी20
जुलाई-अगस्त 2026 (संभावित)

भारत बनाम श्रीलंका
जगह: श्रीलंका
मैच: 2 टेस्ट (वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप)
इसके अलावा भी ऐसा हो सकता है कि 3 टी20 मैच अलग से जोड़े जाए.

Read More: Kavya Maran का पाकिस्तानियों पर उमड़ा प्यार, Franchise क्रिकेट के ऑक्शन में कर दी सारी हदें पार

Exit mobile version