SRH की प्लेइंग 11 में इन नए प्लेयर्स को मिलेगा मौका, जानें कौन बन सकता है मैच विनर

By rishabhpandey

Published on:

SRH Playing 11

SRH Playing 11: IPL 2026 जल्द ही शुरू होने वाला है. ऐस में हर किसी को बस इंतजार है 28 मार्च का, क्योंकि उसी दिन पहला मैच खेला जाना है और पहला मैच ही पिछले साल की चैंपियन RCB और SRH के बीच है. ऐसे में हर किसी को ये जानने की एकसाइटमेंट है कि पहले मैच में आखिर प्लेइंग 11 में कौन कौन से प्लेयर्स होंगे. तो चलिए हम आपको आज बताते हैं कि SRH की टीम में वो कौन से 11 प्लेयर्स हो सकते है, जो कि इस साल टीम को खिताब जीतानें में अहम भूमिका निभाएंगे.

1. Travis Head

SRH Playing 11 (Source: Social Media)

तो सबसे पहले नंबर पर आते हैं ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड, जो कि सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के लिए ओपनिंग करने उतरेंगे और अपकमिंग आईपीएल 2026 में टीम को तेज शुरुआत देने की कोशिश करेंगे. खास तौर पर नई गेंद के गेंदबाजों का सामना करने की उनकी क्षमता टीम के लिए निर्णायक साबित होगी.

2. Abhishek Sharma

SRH Playing 11 (Source: Social Media)

युवा भारतीय स्टार प्लेयर अभिषेक शर्मा अपकमिंग आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद में ट्रैविस हेड के सलामी जोड़ीदार होंगे. वो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के अलावा, बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज भी हैं.

3. Ishan Kishan

SRH Playing 11 (Source: Social Media)

तेजतर्रार बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन भी कुछ कम नहीं है, वो भी आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे. ईशान अपनी टीम को आक्रामक बल्लेबाजी और भरोसेमंद विकेटकीपिंग के जरिए मैच जीतवाने की कोशिश करेंगे.

4. Nitish Kumar Reddy

SRH Playing 11 (Source: Social Media)

स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी काफी समय से एसआरएच के मेन खिलाड़ियों में से एक रहे हैं. हालांकि आईपीएल 2025 के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद, रेड्डी अपकमिंग सीजन में एसआरएच के लिए शानदार वापसी करने और मैच विजेता बनकर उभरने की कोशिश जरूर करेंगे.

5. Heinrich Klaasen

SRH Playing 11 (Source: Social Media)

दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन आने वाले आईपीएल सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अहम खिलाड़ी बने हुए हैं. वो अपनी नई और अनोखी बल्लेबाजी से डेथ ओवरों में मैच का रुख बदलने वाली पारियां खेलने में हमेशा से शामिल रहे हैं.

6. Kamindu Mendis

SRH Playing 11 (Source: Social Media)

कमिंदु मेंडिस, जो एक होनहार श्रीलंकन क्रिकेटर हैं. वो अपकमिंग सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद को निचले क्रम में मजबूती प्रदान करेंगे. अपनी आक्रामक क्रिकेट शैली के लिए जाने जाने वाले कमिंदु को उम्मीद होगी कि वो पिछले सीजन के अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराएं.

7.Liam Livingstone

SRH Playing 11 (Source: Social Media)

ऑक्शन में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी के रूप में शामिल हुए लियाम लिविंगस्टोन अपकमिंग सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद को छक्के लगाने की जबरदस्त क्षमता, लेग-स्पिन और ऑफ-स्पिन गेंदबाजी में बेहतरीन रोल प्ले करेंगे.

8. Shivam Mavi

SRH Playing 11 (Source: Social Media)

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शिवम मावी अपनी तेज गेंदबाजी, स्विंग और डेथ ओवरों में शानदार प्रदर्शन से टीम के बॉलिंग साइड को मजबूत करेंगे, साथ ही निचले क्रम में वो उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सकते हैं. आईपीएल 2026 में टीम की सफलता के लिए वो बेहद जरूरी होंगे.

9. Harsh Dubey

SRH Playing 11 (Source: Social Media)

युवा भारतीय खिलाड़ी हर्ष दुबे बीच के ओवरों में बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हुए टीम को अच्छा सपोर्ट करेंगे. आईपीएल 2026 में वो एसआरएच के लिए अहम खिलाड़ी साबित होंगे.

10. Harshal Patel

SRH Playing 11 (Source: Social Media)

डेथ ओवरों के मास्टर हर्षल पटेल आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अपनी यॉर्कर गेंदों और उच्च दबाव वाली परिस्थितियों से निपटने के एक्सपीरिएंस के साथ एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित होंगे.

11. Jaidev Unadkat

SRH Playing 11 (Source: Social Media)

जयदेव उनादकट पावरप्ले में स्विंग और चालाकी के साथ कटर गेंदबाजी करते हैं, जिससे वो आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी यूनिट को मजबूती दिलाने में मदद करते दिखाई देंगे.

Read more: Kuldeep Yadav और Vanshika ने फाइनली थामा एक दूसरे का हाथ, शादी के तस्वीरें हुई वायरल

Exit mobile version