Smriti Mandhana And Palash Patch Up: साल 2025 के खत्म होते होते 2 नवंबर को इंडियन क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रचा था. फिर इसके कुछ समय बाद ही स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक प्रोड्यूसर पलाश मुच्छल की शादी को लेकर काफी चर्चाएं शुरू हो गई थी. लेकिन फिर बाद में चलकर पता चला कि इन दोनों के रिश्ते में शादी से एक दिन पहले दरार आ गई है.
Smriti Mandhana And Palash Patch Up: पिता की तबियत बिगड़ी थी
खबरों के मुताबिक ये बताया गया था कि शादी के फंक्शन धूमधाम से चल रहे थे. इस बीच खबर आई थी कि स्मृति के पिता श्रीनिवास बीमार हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. ऐसे में शादी को कुछ समय के लिए पोस्टपोन किया गया. इसके कुछ ही समय बाद पलाश मुच्छल भी अस्पताल में भर्ती हो गए थे. दोनों एक्स कपल के परिवारों के बीच चिंता बढ़ने पर दोनों परिवारों ने शादी को पोस्टपोन करने पर सहमति जताई थी. हालांकि कुछ दिन बाद खबर आई थी कि पलाश चीट कर रहे थे, इस कारण शादी नहीं हुई. पर उनका परिवार इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं था.
Smriti Mandhana And Palash Patch Up: परिवार की मुलाकात हुई
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल दोनों ने बाद में बयान जारी कर अपने रिश्ते को खत्म करने के फैसले की पुष्टि की थी. पर अब इनके रिश्ते के टूटने के काफी समय बाद एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसनें हर किसी को चौंका दिया है. वीडियो देखने के बाद हर किसी का ये मानना है कि स्मृति और पलाश के परिवारों में सुलह हो चुकी हैं. वीडियो में स्मृति के पिता पलाश की बहन पलक मुच्छल और उनके पति मिथुन के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए हैं. ऐसे में पलक को स्मृति के पिता श्रीनिवास के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हुए देखा गया. हालांकि इसके बाद वो रवाना हो जाते हैं.
Smriti Mandhana And Palash Patch Up: पैचअप की अफवाह तेज
अब इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के बीच चर्चा शुरू हो गई है कि दोनों परिवारों के बीच सब ठीक हो गया है और पलाश के साथ जल्द ही स्मृति दोबारा दिखने वाली हैं. कुछ लोग उनके पैचअप की संभावना भी जता रहे हैं. तो वहीं कुछ लोगो ने इसे फर्जी या पुराना बताकर खारिज कर दिया है. कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह क्लिप तब रिकॉर्ड की गई होगी जब यह जोड़ा साथ था. हालांकि स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की ओर से अब तक इस वायरल वीडियो पर कोई कमेंट नहीं आया है.
Smriti Mandhana And Palash Patch Up: दोनों एक्स कपल्स का करियर पर है फोकस
अगर स्मृति की बात करें तो उनका पूरा फोकस इन दिनों सिर्फ क्रिकेट पर ही है. वो वुमेंस प्रीमियर लीग में आरसीबी और भारतीय महिला टीम की अहम प्लेयर हैं. WPL 2026 में मंधाना ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर थीं. उन्होंने 9 मैच की 9 पारियों में 53.86 की औसत और 153.25 की स्ट्राइक रेट से 377 रन बनाए थे. उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के चलते आरसीबी ने खिताब पर कब्जा जमाया था.
वहीं दूसरी ओर अगर पलाश की बात करे तो वो इन दिनों अपने म्यूजिक कम्पोजिश के अलावा लिरिक्स राइटिंग पर भी ध्यान दे रहे हैं. ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि क्या ये चल रही अटकले आगे चलकर सही साबित होती हैं या नहीं.
Read More: MS Dhoni की CSK में कब तक होगी वापसी, टीम के CEO ने किया खुलासा
