SL Akshay Death: कर्नाटक के पूर्व रणजी क्रिकेटर एस एल अक्षय का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। यह दुखद घटना एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान हुई। महज 39 साल की उम्र में अक्षय ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वो शिवामोगा के निवासी थे और कर्नाटक की ओर से रणजी ट्रॉफी खेलने के साथ-साथ कर्नाटक प्रीमियर लीग, जिसे अब महाराजा ट्रॉफी केएससीए टी20 के नाम से जाना जाता है, में भी हिस्सा ले चुके थे।
SL Akshay News: मैच के बीच आया हर्ट अटैक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अक्षय केआर पुरम मैदान में खेले जा रहे थर्ड डिवीजन मैच में हिस्सा ले रहे थे। ऐसे में मुकाबला दोपहर के समय चल रहा था और वो फील्डिंग कर रहे थे, तभी उन्हें अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी दी, जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Dodda Ganesh Statement: पूर्व भारतीय क्रिकेटर डोडा गणेश ने जताया दुख

अक्षय के अचानक निधन से कर्नाटक क्रिकेट जगत में शोक की लहर फैल गई है। पूर्व क्रिकेटरों से लेकर क्रिकेट अधिकारियों तक सभी उनके निधन से स्तब्ध हैं और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर Dodda Ganesh ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दुख जताते हुए लिखा कि, ‘क्रिकेट जगत के लिए बेहद दुखद खबर. 39 वर्षीय तेज गेंदबाज एसएल अक्षय, जिन्हें मैंने अंडर-19 दिनों से करीब से देखा था, का आज एक डिवीजन मैच खेलते हुए निधन हो गया.’
उन्होंने आगे लिखा ‘मेरे पास अपने दुख को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। शांत स्वभाव के इस शख्स ने, 2011/12 में कर्नाटक के लिए खेलते हुए अच्छी सफलता हासिल की थी, अब हमारे बीच नहीं हैं-अक्षय की आत्मा को शांति मिले।’
SL Akshay Death: कर्नाटका क्रिकेट असोसिएशन ने जताया दुख

वहीं Karnataka State Cricket Association ने भी अपने बयान में अक्षय को श्रद्धांजलि अर्पित की। एसोसिएशन ने कहा कि ‘केएससीए ने एक बयान में कहा, ‘अक्षय ने प्रथम श्रेणी स्तर पर कर्नाटक का गौरव के साथ प्रतिनिधित्व किया और अपने खेल करियर से आगे भी अटूट जुनून और समर्पण के साथ खेल की सेवा जारी रखी। जूनियर स्तर के कोच के रूप में उन्होंने युवा क्रिकेटरों को निखारने और मार्गदर्शन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।’






