राजस्थान रॉयल्स ने किया कमाल, मुंबई इंडियंस को हराकर, प्लेऑफ के लिए किया क्वालीफाई

By raj kiran

Published on:

MI vs RR Scorecard

MI vs RR Scorecard: आईपीएल 2026 का मैच नंबर-69 निर्णायक रहा. जहां मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने थी. वानखेडे़ स्टेडियम में राजस्थान ने मुंबई को 30 रनों से पराजित कर दिया. जीत के साथ इस टीम ने प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई कर लिया. ये कमाल करने वाली रियान पराग की RR चौथी टीम बन गई. इस मैच की बात करें तो टॉस मुंबई इंडियंस के नाम रहा था. उन्होंने पहले फील्डिंग चुनी. पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 205 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में MI 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 175 रनों तक ही पहुंच पाई.

MI vs RR Scorecard: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराया

MI vs RR Scorecard
MI vs RR Scorecard

राजस्थान रॉयल्स के लिए मुंबई इंडियंस के साथ आखिरी मैच करो या मरो वाला था. जहां जीत उन्हें प्लेऑफ तक पहुंचा सकती थी. वहीं हार के साथ उनका टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो जाता. पहले बैटिंग करते हुए इस टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद 200 से ऊपर का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में अपनी गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने बाजी मार ली. 2 प्वॉइंट्स के साथ ये टीम IPL 2026 के अंतिम-4 में जाने वाली चौथी टीम बन गई.

ऐसी रही राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी

MI vs RR Scorecard
MI vs RR Scorecard

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. ओपनर यशस्वी जयसवाल कुछ खास नहीं कर सके. लेफ्ट हैंड बैटर के बल्ले से केवल 27 रन निकले. उनके बाद वैभव सूर्यवंशी केवल 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. ध्रुव जुरेल ने 26 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली. दासुन शनाका ने 15 गेंदों का सामना करके 29 रन ठोके थे. जोफ्रा आर्चर ने 15 बॉल पर 32 रनों की धुआंधार पारी खेली. रविंद्र जडेजा ने आखिर में 11 में 19 व नांद्रे बर्गर ने 3 में 10 रनों की पारी खेली. इन पारियों के दम पर राजस्थान की टीम ने मुंबई इंडियंस के सामने 206 रनों का मुश्किल लक्ष्य रखा था.

मुंबई इंडियंस की बैटिंग का लेखा जोखा

MI vs RR Scorecard
MI vs RR Scorecard

चेज करने उतरी मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर बुरी तरह नाकाम रहा. ओपनर रोहित शर्मा खाता भी नहीं खोल सके. उन्हें जोफ्रा आर्चर ने अपनी शिकार बनाया. इसके बाद नमन धीर 6 व रियान रिकेल्टन भी 12 रन बनाकर चलते बने. तिलक वर्मा 3 रनों का ही योगदान दे सके. MI एक समय 38 रनों पर 4 विकेट गंवाकर संघर्ष करने पर मजबूर हो गई थी. भला हो सूर्यकुमार यादव का, जिन्होंने 60 रनों की पारी खेली. जिसकी बदौलत मुंबई 175 रनों तक पहुंच पाई. हालांकि जीत के लिए इतना काफी नहीं था. राजस्थान की गेंदबाजी पर नजर डालें तो जोफ्र आर्चर ने 3 विकेट हासिल किए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

 

Read More: Sachin Tendulkar ने बेटे Arjun Tendulkar की परफॉर्मेंस पर कही बड़ी बात, सोशल मीडिया पर लिखा खास मैसेज