Sachin Tendulkar Message To Arjun: लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा। इस सीजन उन्हें पहली बार खेलने का मौका मिला और उन्होंने टीम के सबसे किफायती गेंदबाज बनकर शानदार परफॉर्मेंस दी। मुंबई इंडियंस से ट्रेड होकर LSG में शामिल होने के बावजूद अर्जुन को पूरे सीजन बेंच पर बैठना पड़ा, जबकि टीम लगातार संघर्ष कर रही थी। हालांकि लीग स्टेज के आखिरी मुकाबले में मौका मिलने पर उन्होंने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया।
Sachin Tendulkar News: सचिन का अर्जुन को खास मैसेज

ऐसे में मैच के बाद उनके पिता और महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अर्जुन के लिए खास मैसेज लिखा। सचिन ने सिर्फ प्रदर्शन की नहीं, बल्कि अर्जुन के धैर्य और मेहनत की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान अर्जुन ने खुद पर भरोसा बनाए रखा, लगातार मेहनत की और मौके का इंतजार धैर्य के साथ किया।
Sachin Tendulkar Message: सचिन तेदुलकर ने मैसेज में क्या लिखा?
View this post on Instagram
सचिन ने अपने मैसेज में लिखा कि, “बहुत बढ़िया, अर्जुन. इस पूरे सीजन में जिस तरह से तुमने खुद को संभाला है, हमेशा अपनी काबिलियत पर भरोसा रखा, सब्र बनाए रखा, कड़ी मेहनत की, और आखिरी मैच तक अपने मौके का इंतजार करने के बावजूद पॉजिटिव बने रहे, उस पर मुझे बहुत गर्व है.”
सचिन ने आगे लिखा, “क्रिकेट जितनी तुम्हारी काबिलियत की परीक्षा लेता है, उतनी ही तुम्हारे सब्र की भी और आज तुमने इन दोनों को ही बहुत खूबसूरती से संभाला. हमेशा जमीन से जुड़े रहना, और इस खेल से वैसे ही प्यार करते रहना जैसे तुम हमेशा से करते आए हो.”
Arjun Tendulkar Performance: अर्जुन तेंदुलकर ने कैसा किया प्रदर्शन?

अगर मैच में अर्जुन के प्रदर्शन की बात करें तो उन्हें पावरप्ले के बाद गेंदबाजी के लिए बुलाया गया। अपने पहले ही ओवर में उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को बाउंसर पर फंसाकर विकेट का मौका बनाया, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत आसान कैच नहीं पकड़ सके। इसके बावजूद अर्जुन ने हिम्मत नहीं हारी और 15वें ओवर में बेहतरीन यॉर्कर डालकर प्रभसिमरन सिंह को एलबीडब्ल्यू आउट किया।
Sachin Tendulkar Message To Arjun: सबसे किफायती साबित हुए अर्जुन

अर्जुन ने अपने चार ओवरों में 36 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। उनकी इकॉनमी 9 रही, जो लखनऊ के सभी गेंदबाजों में सबसे बेहतर थी। दूसरी ओर मोहम्मद शमी ने चार ओवर में 45 रन दिए, जबकि प्रिंस यादव ने तीन ओवर में 32 रन खर्च किए और मोहसिन खान ने चार ओवर में 48 रन लुटाए, वहीं दिग्वेश सिंह राठी भी महंगे साबित हुए। ऐसे में अर्जुन का प्रदर्शन टीम के लिए राहत देने वाला रहा।







