IPL Top 4 Qualifying Teams: आईपीएल 2026 के लीग स्टेज का रोमांच आखिरकार खत्म हो गया है और अब प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए अहम मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ राजस्थान ने चौथे नंबर पर कब्जा जमाया, जबकि मुंबई की हार ने पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदों पर पूरी तरह पानी फेर दिया। दोनों टीमें अब ऑफिशियल तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं।
MI Vs RR Match: कैसा रहा मुंबई और राज्सथान के बीच हुए मैच का हाल?

राजस्थान रॉयल्स ने इस निर्णायक मुकाबले में शानदार खेल दिखाया। टीम ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाए रखी और मुंबई इंडियंस को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। कप्तान रियान पराग के अंडर राजस्थान ने दबाव भरे मैच में बेहतरीन संयम दिखाते हुए 16 प्वाइंट्स के साथ प्लेऑफ का आखिरी टिकट हासिल किया।
IPL Top 4 Qualifying Teams: किन टीमों ने किया क्वालिफाई?

लीग स्टेज खत्म होने के बाद अब प्लेऑफ की चारों टीमें तय हो चुकी हैं। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 प्वाइंट्स और बेहतर नेट रन रेट के दम पर प्वाइंट्स टेबल में पहला नंबर हासिल किया। गुजरात टाइटंस भी 18 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर रही। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने पूरे सीजन में आक्रामक प्रदर्शन करते हुए तीसरा नंबर अपने नाम किया, जबकि राजस्थान रॉयल्स चौथी टीम बनी।
IPL 2026 Rules: कैसा रहेगा फाइनल तक का सफर?
)
आईपीएल के नियमों के अनुसार प्वाइंट्स टेबल की टॉप दो टीमें, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस, क्वालीफायर-1 में आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले की विजेता टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। हालांकि हारने वाली टीम को भी फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलेगा, क्योंकि उसे क्वालीफायर-2 खेलने का अवसर दिया जाएगा।
/crictoday/media/media_files/2026/04/13/srh-vs-rr-2026-04-13-01-19-30.webp)
दूसरी ओर एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होगी। यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसा रहेगा। जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा।
इसके बाद क्वालीफायर-2 खेला जाएगा, जिसमें क्वालीफायर-1 में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर की विजेता टीम आमने-सामने होंगी। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल का दूसरा टिकट हासिल करेगी। फिर आखिर में आईपीएल 2026 के ग्रैंड फिनाले में क्वालीफायर-1 और क्वालीफायर-2 की विजेता टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी।






